प्रयागराज उत्तर प्रदेश का एक ऐसा शहर है जो NEET की तैयारी के लिए पूरे देश में जाना जाता है। हर साल हजारों छात्र यहाँ आते हैं — अच्छे coaching institutes की तलाश में, डॉक्टर बनने का सपना लेकर। बिहार, मध्य प्रदेश और झारखंड से भी students यहाँ आते हैं क्योंकि quality teaching मिलती है, वो भी Kota या Delhi से काफी कम खर्च में।
अगर आप भी NEET 2026 की तैयारी शुरू करना चाहते हैं, तो यह blog आपके बहुत काम का है। यहाँ हम बात करेंगे Prayagraj (Allahabad) की top NEET coaching institutes की, उनकी updated fees की, hostel सुविधा की, faculty quality की, और यह भी कि आपको कौन-सी coaching अपनी जरूरत के हिसाब से चुननी चाहिए।
| Top Institutes | Starting Fees | Hostel | Scholarship |
|---|---|---|---|
| 5 | ₹20,000 | Available | Up to 90% |
Prayagraj (Allahabad) NEET Coaching का Hub क्यों है?
प्रयागराज, जिसे पहले इलाहाबाद के नाम से जाना जाता था, हमेशा से शिक्षा का केंद्र रहा है। IAS, PCS, UPSC की तैयारी के साथ-साथ यहाँ अब NEET की तैयारी भी बड़े पैमाने पर होती है। यहाँ का coaching culture Kota जितना competitive है, लेकिन रहने और खाने का खर्च बहुत कम है।
सोचो अगर Kota में एक कमरे का किराया ₹8,000–₹10,000 महीना है, तो प्रयागराज में वही ₹4,000–₹6,000 में मिल जाता है। यही फर्क एक साल में ₹40,000–₹50,000 की बचत करा देता है।
प्रयागराज में NEET coaching क्यों choose करें:
- कम खर्च: Delhi या Kota की तुलना में रहना, खाना, और PG — सब affordable।
- अनुभवी teachers: यहाँ के कई teachers 10 से 20 साल से Physics, Chemistry और Biology पढ़ा रहे हैं।
- Competitive माहौल: यहाँ के students serious होते हैं, जो आपको भी motivated रखता है।
- Regular Test Series: ज्यादातर institutes weekly और monthly tests करवाते हैं।
- Bilingual teaching: Hindi-medium students के लिए यहाँ bilingual faculty उपलब्ध है।
Top 5 NEET Coaching in Prayagraj (Allahabad) 2026: एक नज़र में तुलना
| Institute | किसके लिए जाना जाता है? | Fees (अनुमानित) | Hostel? | Batch Size |
|---|---|---|---|---|
| Pandey Classes | Local faculty, personal attention, affordable | ₹32,000–₹72,000 | Nearby PG tie-up | 30–50 |
| Khan Global Studies (KGS) | Bilingual teaching, Hindi-medium friendly | ₹20,000–₹50,000 | नहीं (PG nearby) | 40–60 |
| ALLEN Career Institute | Structured system, All India Test Series | ₹1,50,000–₹2,80,000 | हाँ | 60–80 |
| PW Vidyapeeth | Affordable, Hindi-medium, online + offline | ₹80,000–₹1,40,000 | Nearby options | 40–70 |
| Aakash Institute | Biology faculty, AIIMS selections | ₹1,20,000–₹2,00,000 | हाँ | 60–80 |
नोट: ऊपर दी गई fees अनुमानित हैं। Enrollment से पहले institute से directly confirm करें।
प्रत्येक Institute की विस्तृत जानकारी: Fees, Faculty और Hostel
Pandey Classes, Prayagraj
Pandey Classes प्रयागराज के उन institutes में से एक है जो local students के बीच बेहद popular है। Batch size छोटी होती है, इसलिए हर student को teacher तक पहुँचने का पूरा मौका मिलता है। Physics और Biology में faculty की पकड़ मजबूत है।
- Faculty: Experienced local teachers, Physics और Biology में खासतौर पर मजबूत
- Courses: Class 11, Class 12, Dropper Batch, Crash Course
- Fees: ₹32,000 से ₹72,000 प्रति वर्ष
- Batch Size: 30 से 50 students प्रति batch
- Hostel: Institute का खुद का hostel नहीं, लेकिन nearby PG options हैं
- Doubt Sessions: Weekly doubt-clearing sessions उपलब्ध
Khan Global Studies (KGS), Prayagraj
Khan Global Studies उन छात्रों के लिए बहुत अच्छा विकल्प है जो Hindi medium में पढ़ते हैं। यहाँ teaching bilingual होती है — Hindi और English दोनों में। NEET का Biology section Hindi में पढ़ना बहुत से छात्रों को आसान लगता है।
- Faculty: Bilingual teaching style, NEET-focused approach
- Courses: Class 11+12 Integrated, Dropper Batch, Crash Course
- Fees: ₹20,000 से ₹50,000
- Batch Size: 40 से 60 students
- Classes: Offline + Recorded Sessions उपलब्ध
- Scholarship: Scholarship test के basis पर fee में छूट
ALLEN Career Institute, Prayagraj
ALLEN Career Institute एक national brand है जो Kota से शुरू होकर पूरे देश में फैल चुकी है। हाँ, ALLEN Prayagraj में है — Civil Lines area के पास इनका active centre है। ALLEN का सबसे बड़ा फायदा है इनका structured study plan और All India Test Series, जिससे आप पूरे देश में अपनी rank देख सकते हैं।
- Faculty: National level trained faculty, subject-wise specialists
- Courses: Class 11, Class 12, Dropper Batch, NEET Target Batch
- ALLEN Coaching Prayagraj Fee Structure: ₹1,50,000 से ₹2,80,000 प्रति वर्ष (course के अनुसार)
- Batch Size: 60 से 80 students
- Hostel: हाँ, ALLEN के पास hostel arrangements उपलब्ध हैं
- Scholarship: TALLENTEX और ASAT scholarship tests पर बड़ी छूट
PW Vidyapeeth, Prayagraj
PW Vidyapeeth Physics Wallah का offline centre है। Physics Wallah आज देश के सबसे बड़े educational platforms में से एक है। PW Vidyapeeth की सबसे बड़ी खासियत है इसकी affordable fees — NEET की quality preparation इतनी कम कीमत में कहीं और मुश्किल है।
- Faculty: PW trained teachers, Hindi-medium friendly
- Courses: NEET Foundation, Class 11+12, Dropper Batch
- Fees: ₹80,000 से ₹1,40,000 (Registration fees ₹5,000 अलग से)
- Classes: Offline (Prayagraj centre) + PW App पर recorded lectures
- Scholarship: ONSAT Scholarship Test उपलब्ध
Aakash Institute, Prayagraj
Aakash Institute NEET coaching का एक जाना-माना नाम है। देश भर में इनके हजारों students हर साल NEET qualify करते हैं। Aakash Institute Prayagraj का fee structure, ₹1,20,000 से ₹2,00,000 प्रति वर्ष है, जो course और batch के अनुसार बदलता है। Aakash का Biology faculty विशेष रूप से मजबूत माना जाता है।
- Faculty: Highly experienced, Biology में specialist faculty
- Courses: Class 11, Class 12, Dropper Batch, Crash Course
- Fees: ₹1,20,000 से ₹2,00,000 प्रति वर्ष
- Hostel: हाँ, Aakash के पास hostel arrangements उपलब्ध हैं
- Test Series: iACST और All India Test Series
- Scholarship: ANTHE scholarship test, 90% तक fee में छूट संभव
NEET Coaching Fees in Prayagraj 2026: Updated Fee Structure
| Course / Batch | अवधि | Fees (INR) अनुमानित | Scholarship? |
|---|---|---|---|
| Class 11+12 Integrated | 2 साल | ₹80,000–₹2,80,000 | हाँ (merit/income based) |
| Dropper / Repeater Batch | 1 साल | ₹50,000–₹2,00,000 | हाँ (अधिकतर institutes) |
| NEET Crash Course | 3–6 महीने | ₹15,000–₹45,000 | कभी-कभी |
| Online / Hybrid Batch | 1–2 साल | ₹10,000–₹50,000 | हाँ (platform पर) |
| Foundation Batch (Class 10) | 1 साल | ₹25,000–₹60,000 | हाँ (बड़े institutes) |
Scholarship के बारे में जरूरी बात: ALLEN और Aakash अपनी scholarship entrance exams (ASAT और ANTHE) के जरिए मेधावी छात्रों को 50% से 90% तक की fee में छूट देते हैं। PW Vidyapeeth का ONSAT test भी यही करता है। Enrollment से पहले scholarship test की date और percentage जरूर पूछें।
Best NEET Coaching in Prayagraj with Hostel: पूरी जानकारी
बाहर से आने वाले students के लिए hostel एक बड़ी concern होती है। यहाँ NEET coaching with hostel facility को लेकर जो सच है वो यह है:
| Institute | Hostel | Monthly Cost | Area |
|---|---|---|---|
| ALLEN | ✔ | ₹5k–8k | Civil Lines |
| Aakash | ✔ | ₹5k–8k | Civil Lines |
| PW | Nearby PG | ₹4k–6k | Tagore Town |
| KGS | PG | ₹3.5k–6k | Mumfordganj |
| Pandey | PG | ₹3.5k–6k | Civil Lines |
ALLEN, Prayagraj: ALLEN के पास hostel tie-ups हैं। Boys और girls के लिए अलग-अलग arrangements। Enrollment के समय hostel form भरना होता है। Monthly खर्च ₹5,000–₹8,000 के बीच होता है जिसमें room और meals दोनों शामिल हो सकते हैं।
Aakash, Prayagraj: Aakash के पास भी nearby hostels और PG recommendations हैं। Institute staff से directly बात करने पर वे verified options बताते हैं।
Pandey Classes और KGS: इनके पास खुद का hostel नहीं है, लेकिन institute के आसपास बहुत सारे affordable PG options मौजूद हैं। Civil Lines, Tagore Town, और Mumfordganj में ₹3,500–₹6,000 monthly में decent PG मिल जाते हैं।
एक जरूरी सलाह: Hostel हमेशा खुद जाकर देखें। वहाँ पहले से रह रहे students से बात करें — WiFi speed, mess quality, study environment, और security — यह सब brochure में नहीं लिखा होता।
Allen vs Aakash: कौन NEET के लिए बेहतर है?
यह सबसे common सवाल है जो हर student पूछता है। सीधा जवाब यह है: दोनों अच्छे हैं, लेकिन किसके लिए अच्छे हैं यह अलग-अलग है।
| Feature | ALLEN | Aakash |
|---|---|---|
| Fees | ₹1,50,000–₹2,80,000 | ₹1,20,000–₹2,00,000 |
| Test Series | All India (TALLENTEX) | iACST + All India |
| Biology Faculty | अच्छा | बहुत मजबूत (specially) |
| Study Material | Structured booklets | Comprehensive modules |
| Hostel | हाँ | हाँ |
| Hindi-medium support | Limited | Limited |
कौन अधिक costly है: दोनों की fees roughly similar हैं। ALLEN थोड़ा महंगा हो सकता है top batch में, लेकिन scholarship के बाद दोनों comparable हो जाते हैं।
अगर structured system और All India rank tracking चाहिए, ALLEN बेहतर है। अगर Biology पर extra focus चाहिए और AIIMS target है, Aakash consider करें। अगर budget कम है — PW Vidyapeeth या KGS।
अगर आप प्रयागराज मे NEET preparation के साथ और भी कोचिंग के बारे मे जानना चाहते है तो Coching in Prayagaraj पेज पढे
Batch Types, Timing और Class Size: अपनी जरूरत के अनुसार चुनें
Regular Batch (Morning/Evening): हफ्ते में 5–6 दिन classes। Morning batch 7–9 AM, Evening batch 4–7 PM।
Weekend Batch: सिर्फ Saturday-Sunday। School regularly attend करने वाले students के लिए।
Crash Course Batch: 3–6 महीने का intensive course (January–May)। Fast revision और mock tests पर focus।
Dropper / Repeater Batch: पहले NEET दे चुके students के लिए। तेज pace, weak areas और exam strategy पर focus।
Batch size के बारे में एक जरूरी बात: 30–50 students का batch personal attention के लिए ideal है। 80–100 का batch lecture hall जैसा हो जाता है जहाँ doubts पूछना मुश्किल हो जाता है। Enrollment से पहले batch strength जरूर पूछें।
Prayagraj में Droppers के लिए Best NEET Coaching
अगर आप NEET एक बार या दो बार दे चुके हैं और qualify नहीं हो पाए, तो आप अकेले नहीं हैं। हर साल NEET qualify करने वालों में एक बड़ी संख्या droppers की होती है। सही preparation के साथ दूसरा attempt अक्सर पहले से बेहतर result देता है।
Dropper batch में focus इन बातों पर होता है:
- Weak chapters identify करना और उन्हें जल्दी fix करना
- Exam speed और accuracy improve करना
- Time management खासकर Chemistry section में
- ज्यादा से ज्यादा mock tests और rank analysis
Pandey Classes, KGS, ALLEN, PW Vidyapeeth और Aakash, सभी में dropper batch उपलब्ध है। Teaching की pace तेज होती है और focus mock tests, weak areas और exam strategy पर होता है।
क्या बिना Coaching के NEET में 650+ या 720 मिल सकते हैं? (Self Study Guide)
यह सवाल बहुत honest है। जवाब भी honest होगा।
हाँ, self study से NEET में 650+ और यहाँ तक कि 720/720 भी संभव है — लेकिन यह उन students के लिए है जो extremely self-disciplined हैं, जिनका NCERT पर बहुत मजबूत grip है, और जो regular mock tests से खुद को evaluate कर सकते हैं।
Self study से NEET crack करने के लिए क्या चाहिए:
- NCERT पहले, बाकी सब बाद में: Biology के लिए NCERT 11th और 12th को line-by-line पढ़ना जरूरी है। NEET के 50+ questions directly NCERT से आते हैं।
- Standard reference books: Physics के लिए DC Pandey, Chemistry के लिए NCERT + MS Chauhan (Organic)।
- Daily mock tests: कम से कम एक chapter test रोज।
- Previous year papers: पिछले 10 साल के NEET papers का chapter-wise analysis।
Reality check: अधिकांश students के लिए coaching एक structure और accountability देती है। Self study तब fail होती है जब कोई doubt solve करने वाला नहीं होता। PW जैसे platforms एक middle ground देते हैं, YouTube पर free lectures, और paid test series।
इसे भी पढे: Best UPSC Coaching in Prayagraj 2026 | Top IAS Institutes, Fees And Reviews
| Self Study | Coaching |
|---|---|
| Low Cost | Higher Cost |
| Flexible | Structured |
| Self Discipline | Teacher Support |
| Less Doubt Solving | Daily Doubts |
| Self Motivation | Competitive Environment |
Faculty, Study Material और Results: Best NEET Institute की असली पहचान
एक सच्चाई जो बाद में बहुत से students को समझ आती है: institute का brand नहीं, teacher की quality मायने रखती है। एक बड़े institute में कमज़ोर teacher से अच्छा है कि एक छोटे institute में अच्छा teacher मिले।
NEET Faculty में क्या देखें:
- Teacher कितने सालों से NEET subjects पढ़ा रहे हैं?
- Doubt sessions अलग से होते हैं या सिर्फ class के बाद?
- Enrollment से पहले demo class attend करने की सुविधा है?
Institute से ये सवाल जरूर पूछें:
- पिछले साल आपके institute से NEET में कितने students appear हुए?
- उनमें से कितनों ने 550 से ऊपर score किया?
- Government medical college में कितने students का admission हुआ?
सिर्फ 2–3 toppers नहीं, पूरे batch का average देखना जरूरी है। Google reviews check करें। NEET-related Telegram channels पर students से feedback लें। यह किसी भी advertisement से ज्यादा honest होता है।
Coaching चुनने की Step-by-Step Guide: Class 11, 12 और Droppers के लिए
Step 1 — List बनाएँ: 3–5 institutes shortlist करें जो आपकी location और budget के हिसाब से सही हों।
Step 2 — Demo class attend करें: Shortlisted सभी institutes की free trial class attend करें।
Step 3 — Faculty check करें: हर subject के teacher के बारे में पूछें।
Step 4 — Current students से बात करें: पहले से enrolled students का feedback सबसे honest होता है।
Step 5 — Study material sample देखें: एक chapter के notes या question bank का sample माँगें।
Step 6 — Test series देखें: हर महीने कितने tests और क्या rank reports share की जाती हैं?
Step 7 — Fees और scholarship compare करें: Scholarship test कब है? कितनी छूट मिलती है?
Class 11 students के लिए: 2-year Integrated Program, Class 11+12 और NEET एक साथ cover।
Class 12 / 12 pass students के लिए: 1-year Target Batch, NEET syllabus और board preparation साथ में।
NTA NEET Official Website पर NEET 2026 की पूरी जानकारी देखें
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)
Q1. प्रयागराज में NEET के लिए कौन-सी coaching सबसे अच्छी है?
इसका एक सीधा जवाब नहीं है — यह आपके budget, learning style और जरूरत पर depend करता है। ALLEN और Aakash national brands हैं, structured system के लिए अच्छे। कम fees और personal attention के लिए Pandey Classes या KGS। Online + offline hybrid चाहते हैं तो PW Vidyapeeth। Enrollment से पहले 2–3 institutes जरूर visit करें।
Q2. Prayagraj में NEET coaching की average fees 2026 में कितनी है?
Pandey Classes: ₹32,000–₹72,000। KGS: ₹20,000–₹50,000। PW Vidyapeeth: ₹80,000–₹1,40,000। ALLEN: ₹1,50,000–₹2,80,000। Aakash: ₹1,20,000–₹2,00,000। Scholarship test से बड़ी छूट मिल सकती है।
Q3. क्या Prayagraj में NEET coaching के साथ hostel की सुविधा है?
हाँ। ALLEN और Aakash के पास hostel arrangements उपलब्ध हैं। Pandey Classes और KGS के पास खुद का hostel नहीं है लेकिन nearby affordable PG options हैं। Enrollment से पहले hostel fees, facilities और security खुद जाकर verify करें।
Q4. क्या बिना coaching के NEET में 720 marks आ सकते हैं?
हाँ, possible है — लेकिन बेहद कम students के लिए। इसके लिए NCERT पर iron grip, रोज़ाना mock tests, और consistent self-discipline जरूरी है। अधिकतर students के लिए coaching एक better और safer option है।
Q5. ALLEN और Aakash में कौन costly है?
दोनों की fees roughly similar हैं। ALLEN top batch में थोड़ा महंगा हो सकता है। Scholarship के बाद दोनों comparable हो जाते हैं। Budget tight है तो PW Vidyapeeth बेहतर choice है।
Q6. Prayagraj में Droppers के लिए special batch है?
हाँ। Pandey Classes, KGS, ALLEN, PW Vidyapeeth और Aakash — सभी में dropper batch उपलब्ध है। Teaching की pace तेज होती है और focus weak areas, mock tests और exam strategy पर होता है।
Q7. क्या self study से NEET में 650+ मिल सकते हैं?
हाँ, मिल सकते हैं — लेकिन इसके लिए NCERT की deep reading, daily practice tests, और doubt clearing का कोई source जरूरी है। PW App और YouTube lectures एक अच्छा supplement हैं।
Q8. NEET 2026 easy होगा या hard?
NEET का difficulty level NTA तय करती है और हर साल बदलता है। NEET 2025 में difficulty moderate थी। 2026 के बारे में अभी कुछ confirm नहीं है। Best strategy यह है कि किसी prediction पर नहीं, अपनी preparation पर focus करें।
Q9. क्या AIIMS के लिए 650 marks enough हैं?
AIIMS New Delhi के लिए generally 680–700+ marks चाहिए होते हैं। 650 marks पर other AIIMS campuses (Jodhpur, Bhopal, Rishikesh आदि) में chance बनता है। Exact cutoff हर साल बदलता है।
Q10. NEET में India का No. 1 coaching कौन-सा है?
National level पर ALLEN Career Institute और Aakash Institute दोनों top NEET coaching brands में गिने जाते हैं। Allen का Kota base और structured system उसे consistently top position देता है। लेकिन local level पर city-specific institutes भी equally strong results दे सकते हैं।
अंतिम बात
प्रयागराज NEET की तैयारी के लिए एक solid city है। यहाँ का coaching culture serious है, रहने का खर्च manageable है, और हर budget के लिए options मौजूद हैं।
चाहे आप Class 11 से fresh start कर रहे हों, या dropper के रूप में दूसरा attempt दे रहे हों — यहाँ आपके लिए एक सही batch जरूर मिलेगा।
Selection process में जल्दबाजी मत करें। Institutes visit करें, demo classes attend करें, और students से बात करें। यह decision आपके अगले 1–2 साल की दिशा तय करता है।
Consistency से पढ़ें, process पर trust करें, और हर दिन अपना best दें। वो seat उसी student का इंतज़ार कर रही है जो उसके लिए तैयार है।