Mysore University Online MBA 2025: क्या है, कौन कर सकता है, क्या लाभ है, कौन कौन विशेषज्ञताएं है, क्या कमिया है, जानकर हैरान रह जाएंगे

Spread the friends

Mysore University Online MBA 2025 campus image with global recognition tagline
Discover the prestige of Mysore University Online MBA 2025 – A globally recognized course for future leaders.

1. परिचय: क्यों चुनें Mysore University online MBA?

क्या आप जॉब करते हुए अपनी पढ़ाई भी जारी रखना चाहते हैं? या अभी हाल ही ग्रेजुएशन किए हैं और मैनेजमेंट के क्षेत्र में जाना चाहते हैं? ऐसे ही छात्रों और प्रोफेशनल्स के लिए Mysore University का Online MBA प्रोग्राम एक बेहतरीन विकल्प है। यह प्रोग्राम न सिर्फ लचीला है बल्कि किफायती, इंडस्ट्री फोकस्ड और विश्व स्तरीय मान्यता भी प्राप्त है। वर्तमान समय में ऑनलाइन शिक्षा बहुत तेजी से बढ़ रही है , यह कोर्स आपको घर बैठे ही ऐसे स्किल सिखाएगा जो बिजनेस के दुनिया में जाने के लिए जरूरी होता है। 

1916 में स्थापित मैसूर यूनिवर्सिटी भारत के सबसे पुराने और भरोसेमंद विश्वविद्यालयों में से एक है। इसका ऑनलाइन MBA प्रोग्राम इस तरह तैयार किया जाता है कि आप अपनी नौकरी छोड़े बिना और लाइफस्टाइल को बदले बिना, एक शानदार करियर की शुरुआत कर सकें। इस ब्लॉग के माध्यम से आप जानेंगे कि यह प्रोग्राम क्यों खास है, इसमें क्या मिलेगा, कौन कर सकता है आवेदन और कैसे यह आपके करियर को एक नई दिशा दे सकता है।

2. Mysore University online MBA क्या है?

Mysore University online MBA एक दो साल का पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री प्रोग्राम है , जिसे पूरी तरह से ऑनलाइन मोड में कराया जाता है। यह प्रोग्राम खासतौर पर कामकाजी प्रोफेशनल्स, कॉलेज ग्रेजुएट्स और उद्यमियों के लिए तैयार किया गया है ताकि वे अपनी नौकरी छोड़े बिना , आगे की पढ़ाई आराम से कर सकें। इस कोर्स को UGC – DEB और AICTE से मान्यता प्राप्त है और इसकी डिग्री की वैल्यू किसी रेगुलर MBA से कम नहीं होती है। यानी इसे सरकारी और प्राइवेट दोनों क्षेत्रों में मान्यता मिलती है चाहे वह UPSC जैसी बड़ी परीक्षाएं हों या कार्पोरेट्स जॉब्स।

यह प्रोग्राम कुल 4 सेमेस्टर में बटा हुआ होता है जिसके हर सेमेस्टर का समय 6 महीने का होता है। छात्रों को इसे पूरा करने के लिए अधिकतम 4 साल का समय दिया जाता है। पढ़ाई पूरी तरह से ऑनलाइन लर्निंग प्लेटफॉर्म ( LMS) के जरिए होती है जिसमें लाइव क्लासेस, रिकॉर्डेड वीडियो, और सेल्फ स्टडी मैटीरियल शामिल होता है।

प्रोग्राम की मुख्य विशेषताएं 

  • अवधि: 2 वर्ष (4 वर्ष तक बढ़ाया जा सकता है) ।
  • माध्यम: 100% ऑनलाइन, कोई तय परीक्षा तारीख नहीं।
  • स्पेशलाइजेशन विकल्प: जनरल MBA, डुअल स्पेशलाइजेशन, या किसी एक फील्ड में (जैसे – मार्केटिंग, फाइनेंस, HR, सप्लाई चेन, डेटा साइंस आदि)
  • मान्यता: UGC – DEB, AICTE और NAAC A+ ग्रेडेड विश्वविद्यालय।
  • उपयोगिता: सरकारी नौकरियों, प्रतियोगी परीक्षाओं और निजी कंपनियों में पूरी तरह से मान्य।

यह प्रोग्राम उन लोगों के लिए आदर्श है जो करियर और पढ़ाई दोनों के बीच संतुलन बनाना चाहते हैं और एक मान्यता प्राप्त MBA डिग्री से अपने भविष्य को मजबूत करना चाहते हैं। 

इसे भी पढे: Sharda University Online MBA 2025: Fees, Admission & Benefits Reviews Shocking Sharda University Online MBA 2025 – Fees, Admission Process, and Surprising Reviews

3. Mysore University online MBA क्यों चुनें?

इस लेखन में मैं आपको निम्नलिखित तथ्य बताने वाला हूं जिसके आधार पर आप इस यूनिवर्सिटी को लेने के लिए सोच सकते हैं:

किफायती और सुविधाजनक फीस स्ट्रक्चर 

Mysore University का Online MBA उन छात्रों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है जो कम बजट में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा चाहते हैं। इसकी कुल फीस रू 65,500 से रु 2,88,625 के बीच होती है जो कोर्स और समय के अनुसार तय होती है। आप इसे वार्षिक किश्तों में भी चुका सकते हैं जिससे पढ़ाई का खर्च बोझ नहीं बनता है।

कामकाजी लोगों के लिए पूरी तरह लचीला 

यह प्रोग्राम खास करके उन लोगों के लिए है जो नौकरी या पारिवारिक जिम्मेदारियों के साथ साथ पढ़ाई करना चाहते हैं। यहां आप अपनी सुविधा के अनुसार पढ़ सकते हैं, क्लासेस देख सकते हैं और परीक्षा भी उसी हिसाब से दे सकते हैं। कुल मिलाकर आपकी नौकरी और पढ़ाई दोनों साथ साथ चल सकती हैं।

इंडस्ट्री की जरूरतों के अनुसार तैयार किया गया कोर्स 

इस कोर्स का सिलेबस बिजनेस स्किल से जुड़ा हुआ है। फाइनेंस, मार्केटिंग, HR, IT, और ऑपरेशंस जैसे विषयों में व्यहवारिक ज्ञान दिया जाता है। इसके माध्यम से आप लीडरशिप, एनालिटिकल थिकिंग और प्रॉब्लम सॉल्विंग जैसे स्किल विकसित करते हैं जो आज के किसी भी क्षेत्र में कम्पनियों को चाहिए।

मान्यता प्राप्त डिग्री और करियर के कई रास्ते 

यह डिग्री पूरी तरह मान्यता प्राप्त है, इसे AIU ( एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज ) ने मान्यता दी है । और रेगुलर MBA जितनी ही वैलिड है। इसके बाद आप बैंकिंग, मार्केटिंग, कंसल्टिंग या आईटी जैसे क्षेत्रों में नौकरी कर सकते हैं। साथ ही UPSC जैसी परीक्षाओं की तैयारी भी कर सकते हैं।

4. Mysore University online MBA में कौन नामांकन कर सकता है? 

Mysore University Online MBA प्रोग्राम उन सभी लोगों के लिए है जो मैनेजमेंट की पढ़ाई करना चाहते हैं , चाहे वह किसी भी पृष्ठभूमि से आते हों। इसमें निम्न लोग शामिल हैं: 

  • कामकाजी प्रोफेशनल्स: इसमें ऐसे लोग आते हैं जो किसी दूसरे काम में बिजी होते हुए भी अपने स्किल को और बेहतर करना चाहते हैं या करियर में आगे बढ़ना चाहते हैं। 
  • नई ग्रेजुएट्स: जिन्होंने हॉल ही में ग्रेजुएशन किया है और बिजनेस मैनेजमेंट क्षेत्र में मजबूत नींव बनाना चाहते हैं।
  • उद्यमी: जो अपना बिजनेस शुरू कर चुके हैं या स्टार्टअप को और अधिक मजबूत बनाना चाहते हैं। 
  • करियर बदलने वाले प्रोफेशनल्स: ऐसे लोग जो किसी और फील्ड से बिजनेस या मेनेजमेंट क्षेत्र में आना चाहते हैं। 

पात्रता मानदंड 

  • भारतीय छात्र: किसी भी UGC मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक किए हों यानी 10+2+3 की पढ़ाई पूरी हो।
  • विदेशी छात्र: इनका भी 10+2+3 की पढ़ाई पूरी हो जाना चाहिए।
  • अनंतिम प्रवेश (Provisional Admission): अगर आप ग्रेजुएशन के अंतिम वर्ष में हैं और रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं तो भी आवेदन कर सकते हैं। लेकिन एडमिशन के दो महीने के अंदर ही फाइनल मार्कशीट जमा करनी होगी। 

5. Mysore University online MBA के लिए आवेदन कैसे करें? 

Mysore University online MBA में आवेदन करना बहुत ही आसान और पूरी तरह डिजिटल है। नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करके आप आराम से आवेदन कर सकते हैं:

1. आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं : सबसे पहले Mysore University की वेबसाइट पर जाएं और Online MBA program सेक्शन को खोलें। 

2.  रजिस्ट्रेशन करें: अपना नाम, ईमेल और मोबाइल नंबर दर्ज करके रजिस्ट्रेशन करें।

3.  ईमेल और मोबाइल नंबर को वेरिफाई करें:  आपके ईमेल और फोन नंबर पर एक कोड भेजा जाएगा जिसे दर्ज करके आप अपनी पहचान की पुष्टि करें।

4. आवेदन फॉर्म भरें: अपनी व्यक्तिगत जानकारी , शैक्षणिक योग्यता और भी जानकारी को सही सही भरें। 

5.  फीस का भुगतान करें: कई ऑप्शंस रहेंगे उसमें से एक को चूस करके ऑनलाइन भुगतान करें।

6. दस्तावेज अपलोड करें: मांगे गए शैक्षणिक प्रमाण पत्र , फोटो और अन्य जरूरी दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करें।

7. पुष्टीकरण प्राप्त करें: सभी चरण पूरे होने के बाद विश्वविद्यालय की ओर से आपके ईमेल पर एक स्वागत संदेश आएगा जिसमें एडमिशन और क्लास शुरू करने से जुड़ी जानकारी होगी। 

आवेदन करते समय ध्यान देने वाली बातें 

  • सभी जानकारी सही सही भरें। 
  • आपके दस्तावेज साफ और स्पष्ट होना चाहिए।
  • यूनिवर्सिटी पे दिए गए मोबाइल नंबर और ईमेल को चालू रखें।
  • फीस भुगतान की रसीद सम्भाल कर रखें।
  • समय पर आवेदन करना न भूलें। 

6.  Mysore University online MBA में कौन सी विशेषज्ञताएं उपलब्ध हैं?

Mysore University Online MBA प्रोग्राम आपको 17 अलग अलग विषयों में विशेषज्ञता चुनने का मौका देता है , जिसे आप अपनी रुचि और करियर के हिसाब से चुन सकते हैं। कुछ प्रमुख विशेषज्ञता विकल्प इस प्रकार हैं: 

  • 1.  मार्केटिंग: ब्रांड, विज्ञापन और बाजार रणनीति को समझने के लिए।
  • 2.  फाइनेंस: निवेश, बजट और वित्तीय योजना से जुड़ी नौकरियों के लिए।
  • 3.  मानव संसाधन ( HR):  टीम प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में करियर बनाने के लिए।
  • 4.  सप्लाई चेन मैनेजमेंट: लॉजिस्टिक्स और संचालन प्रबंधन में रुचि रखने वालों के लिए।
  • 5.  डेटा साइंस और बिजनेस एनालिटिक्स : डेटा के जरिए बेहतर फैसले लेने की समझ के लिए। 
  • 6.  डिजिटल मार्केटिंग: सोशल मीडिया, SEO, ऑनलाइन ब्रांडिंग के लिए।
  • 7.  हेल्थकेयर एडमिनिस्ट्रेशन:  अस्पताल या स्वास्थ सेवाओं के प्रबंधन में रुचि रखने वालों के लिए।
  • 8.  उद्यमिता : अपना बिजनेस शुरू करने या स्टार्टअप चलाने के लिए।
  • 9. कार्यकारी नेतृत्व:  सीनियर मैनेजमेंट और रणनीतिक भूमिकाओं के लिए।

इन विकल्पों के जरिए आप अपने MBA को पूरी तरह से अपने करियर लक्ष्यों के अनुरूप बना सकते हैं। 

7.  Mysore University online MBA के लाभ क्या हैं? 

Mysore University online MBA के कई लाभ हैं जिसे देखकर आप अपनी रुचि अनुसार ले सकते हैं: 

1. बेहतर शिक्षण संसाधन 

इस प्रोग्राम में आपको उच्च गुणवत्ता वाली ऑनलाइन पढ़ाई की सामग्री मिलती है जो आपकी पढ़ाई को और आसान और प्रभावी बनाती है। इसमें शामिल हैं: 

  • ई बुक्स और आसान भाषा में स्टडी गाइड्स।
  • रिकॉर्डेड वीडियो लेक्चर, जिन्हें आप जब मन करे देख सकते हैं। 
  • इंटरैक्टिव ट्यूटोरियल्स जो विषय को अच्छे से समझने में मदद करते हैं।
  • ऑनलाइन माध्यम से ही सहपाठियों के साथ विचार विमर्श।

2. नेटवर्किंग के अवसर 

यह कोर्स आपको देश विदेश के छात्रों, अनुभवी प्रोफेसरों और इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स से जोड़ता है। वर्चुअल जॉब फेयर और मेंटरशिप प्रोग्राम के जरिए आपके अपने करियर को और मजबूत करने के लिए संपर्क कर सकते हैं। 

3. ब्रांड वैल्यू का लाभ 

हालांकि यह विश्वविद्यालय सीधे प्लेसमेंट्स नहीं करवाता है , लेकिन Mysore University की प्रतिष्ठा इतनी मजबूत है कि इसकी डिग्री को कम्पनियों और प्रतियोगी परीक्षा संस्थानों में गंभीर पूर्वक लिया जाता है। यह आपके रिज्यूमे को मजबूत बनाती है। 

8.  Mysore University online MBA की कमियां क्या हैं? 

हर कोर्स की अपनी खूबियों के साथ कुछ चुनौतियां भी होती हैं जिसके बारे में आपको पहले से ही पता होना चाहिए। आइए जानते हैं इसकी क्या क्या कमियां हैं: 

1. प्लेसमेंट्स सपोर्ट सीमित: यहां कुछ निजी विश्वविद्यालय जैसे  अमिटी या जैन अपने छात्रों के लिए जॉब ढूंढने में मदद करते हैं। वहीं मैसूर यूनिवर्सिटी इस तरह का लाभ नहीं देती है , यहां आपको खुद ही जॉब ढूंढना पड़ता है। 

2. LMS की गुणवत्ता में सुधार की जरूरत: कुछ छात्रों ने बताया कि ऑनलाइन लर्निंग प्लेटफॉर्म ( LMS) पर मिलने वाले वीडियो लेक्चर्स की गुणवत्ता में सुधार की जरूरत है। 

3.  खुद से पढ़ाई करने की आदत जरूरी: यह प्रोग्राम पूरी तरह से ऑनलाइन और खुद की गति पर निर्भर करता है , इसीलिए इसमें आपको सफलता पाने के लिए खुद से ही अनुशासित रहना होगा और अपने समय का अच्छे से उपयोग करना होगा। 

हालाँकि ये चुनौतियाँ हैं, लेकिन अगर आप आत्म-प्रेरित हैं और लचीलेपन की तलाश में हैं, तो इसकी किफायती फीस और विश्वविद्यालय की प्रतिष्ठा आपके लिए एक शानदार विकल्प है। 

9. Mysore University online MBA अन्य प्रोग्रामों से कैसे तुलना करता है? 

अगर आप ऑनलाइन MBA करने का सोच रहे हैं तो आपके पास कई विकल्प होंगे जैसे अमिटी, मणिपाल या जैन यूनिवर्सिटी। इसलिए आपको पहले से ही समझना जरूरी है कि मैसूर यूनिवर्सिटी अन्यों की तुलना में कैसे अलग है: 

  • किफायती फीस:  अमिटी या मणिपाल जैसे यूनिवर्सिटियों की तुलना में इसकी फीस बहुत ही कम है। 
  • मान्यता:  इस प्रोग्राम को UGC – DEB, AICTE और NAAC A+ से मान्यता प्राप्त है । इसकी डिग्री देशभर में मान्य होती है। 
  • लचीलापन:  यहां परीक्षा देने के लिए कोई टाइमटेबल नहीं होता है, आप अपनी पढ़ाई और सुविधा के अनुसार दे सकते हैं। यह लचीलापन अन्य यूनिवर्सिटीयों में कम देखने को मिलता है। 
  • विशेषज्ञताओं की बड़ी रेंज: इस प्रोग्राम में कुल 17 अलग अलग विशेषज्ञताएं दी गई हैं।  इतना सारा विकल्प बहुत ही कम यूनिवर्सिटीयों में देखने को मिलता है।

हालांकि अगर आप प्लेसमेंट को ज्यादा प्राथमिकता देते हैं तो आप जैन या अमिटी विश्वविद्यालयों पर विचार कर सकते हैं। 

10. क्या हम Mysore University online MBA का दीक्षांत समारोह ऑनलाइन ले सकते हैं? 

फिलहाल मैसूर यूनिवर्सिटी ने Online MBA प्रोग्राम के दीक्षांत समारोह को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी है। आमतौर पर विश्वविद्यालय अपने दीक्षांत समारोह ऑफलाइन ही करवाते हैं। चुकी यह प्रोग्राम पूरी तरह से ऑनलाइन है , इसलिए भविष्य में ऑनलाइन दीक्षांत समारोह का विकल्प मिल सकता है। नवीनतम जानकारी के लिए विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट या ऑनलाइन प्रोग्राम विभाग से संपर्क करना बेहतर रहेगा। 

11.  Musore University online MBA की स्टडी मैटीरियल ऑनलाइन कहा खरीदें? 

Mysore University अपने ऑनलाइन MBA स्टूडेंट्स को सभी स्टडी मैटीरियल खुद ही देता है। यह सामग्री उनके LMS ( learning management system)  पोर्टल पर उपलब्ध होती है, जिसमें ई बुक्स, रिकॉर्डेड वीडियो लेक्चर और अन्य ट्यूटोरियल्स शामिल होते हैं। यानी आपको अलग से कुछ खरीदने की जरूरत नहीं पड़ती है। अगर आप अतिरिक्त पढ़ाई या ज्यादा गहनता पूर्वक अध्ययन करना चाहते हैं तो आप Amezon या Flipkart से MBA जुड़ी किताबें खरीद सकते हैं। इसके अलावा Coursera, edX और Swayam जैसे प्लेटफॉर्म पर भी कई मुफ्त कोर्स और स्टडी मटेरियल उपलब्ध हैं जो आपकी समझ को और मजबूत कर सकते हैं।

12. Mysore University Online MBA के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या Mysore University Online MBA वैश्विक स्तर पर मान्यता प्राप्त है?

हां, यह डिग्री एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज (AIU) द्वारा मान्यता प्राप्त है और नियमित MBA के समकक्ष है, जो इसे वैश्विक नौकरी अवसरों और आगे की शिक्षा के लिए मान्य बनाती है।

Mysore University Online MBA की फीस संरचना क्या है?

फीस जनरल मैनेजमेंट प्रोग्राम के लिए INR 65,500 से लेकर कार्यकारी नेतृत्व के लिए INR 288,625 तक है। भुगतान वार्षिक किश्तों में किया जा सकता है।

क्या मैं प्रोग्राम को दो साल से अधिक समय में पूरा कर सकता हूँ?

हां, आपके पास चार सेमेस्टर पूरा करने के लिए चार वर्ष तक का समय है, जो व्यस्त पेशेवरों के लिए लचीलापन प्रदान करता है।

क्या मैसूर विश्वविद्यालय प्लेसमेंट सहायता प्रदान करता है?

नहीं, विश्वविद्यालय सीधे प्लेसमेंट सहायता प्रदान नहीं करता, लेकिन इसकी डिग्री नियोक्ताओं द्वारा अत्यधिक मूल्यवान है।

Mysore University Online MBA में परीक्षाएं कैसे आयोजित की जाती हैं?

परीक्षाएं ऑनलाइन आयोजित की जाती हैं, बिना निश्चित अनुसूची के। छात्र कोर्स अवधि के भीतर अपनी सुविधा के अनुसार मूल्यांकन दे सकते हैं।

13. निष्कर्ष: क्या Mysore University online MBA आपके लिए सही है? 

उपर्युक्त कथन से आप तो समझ ही गए होंगे कि Mysore University online MBA की कियायती फीस, करियर फोकस्ड सिलेबस आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। इसका अपडेटेड सिलेबस, कई अलग अलग स्पेशलाइजेशन और यूनिवर्सिटी की साख इसे और भी भरोसेमंद बनाते हैं। भले ही इसमें सीधी प्लेसमेंट की सुविधा नहीं है लेकिन इसकी डिग्री आपके करियर को एक नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। 

अगर यह ब्लॉग आपको थोड़ी सी भी मददगार साबित हुई हो तो अपने दोस्तों के साथ भी जरूर शेयर करें और ऐसे जानकारी लेने के लिए मेरे साथ जुड़े रहें। 


Spread the friends

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top