CUET UG 2025 Negative Marking Scheme: इस जगह पर गलती करते है बच्चे जाने पूरी जानकारी हिंदी में

Spread the friends

Rate this post

क्या आप CUET UG 2025 की तैयारी कर रहे हैं और सोच रहे हैं कि नेगेटिव मार्किंग क्या होती है और इसका क्या असर पड़ेगा? अगर हां, तो आप बिल्कुल सही जगह पर हैं! CUET की परीक्षा एक राष्ट्रीय लेवल की परीक्षा है , जिसके जरिए देश के कई टॉप यूनिवर्सिटीज में दाखिला मिलता है। इस परीक्षा में अंक कैसे मिलते हैं और और गलत उत्तर हो जाने पर कितने अंक कटते हैं ऐसी जानकारी लेना आपके लिए बेहद जरूरी है। इस ब्लॉग में हम आपको बताएंगे कि CUET UG 2025 की Negative Marking Scheme क्या है, गलत उत्तर पर कितने नंबर कटते हैं और इससे कैसे बचना चाहिए साथ ही आपको कुछ जरूरी टिप्स भी देंगें जिससे आपकी तैयारी और अच्छे तरीके से हो सकती है।

CUET UG 2025 Negative Marking Scheme Hindi Guide
CUET UG 2025 Negative Marking Scheme: इस जगह पर गलती करते हैं बच्चे, जाने पूरी जानकारी हिंदी में

1.  CUET UG 2025 क्या है?

CUET UG 2025 एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है, जिसे NTA ( National testing Agency) द्वारा आयोजित किया जाता है। यह परीक्षा उन छात्रों के लिए होती है जो 12वीं क्लास पास कर चुके हों और देश के टॉप यूनिवर्सिटीज जैसे कि दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU), बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) और जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी( JNU ) में ग्रैजुएशन करने का सपना देख रहे हैं। अगर आप CUET  की तैयारी कर रहे हैं तो CUET UG 2025 की नेगेटिव मार्किंग स्कीम को समझना बेहद जरूरी है ताकि आप इस एग्जाम में कम गलतियां करें और अच्छा नंबर ला सकें।

2.  CUET UG 2025 Negative Marking Scheme को समझें 

CUET (Common University Entrance Test) UG 2025 में हर विषय के पेपर में एक जैसे नियम लागू होते हैं। चाहे वह भाषा हो, डोमेन सब्जेक्ट हो या फिर जनरल नॉलेज हो सब में स्कोरिंग और नेगेटिव मार्किंग एक जैसा होता है। तो चलिए, समझते हैं कि कितना स्कोरिंग और नेगेटिव मार्किंग होता है?

प्रमुख बिंदु:

  • हर पेपर में कुल 50 प्रश्न होते हैं, ज्यादातर सभी प्रश्न अनिवार्य होते हैं।
  • हर सही जवाब पर +5 अंक मिलते हैं।
  • अगर आप कोई उत्तर गलती दे देते हैं तो सही अंक में से -1 अंक काट लिए जाते हैं जिसे नेगेटिव मार्किंग कहते हैं।
  • छोड़े गए प्रश्नों पर न अंक मिलते हैं और नहीं कटते हैं।
  • किसी भी पेपर में अधिकतम 250 अंक मिल सकते हैं।

उदाहरण से समझें स्कोर कैसे बनता है और कटता है?

मान लीजिए आप किसी भी पेपर में 50 प्रश्नों में से 40 प्रश्न किए उनमें से 30 सही प्रश्न और 10 गलत प्रश्न हुए , तो अब आपका स्कोर निम्न प्रकार बनेगा:

(30 × 5) – (10 × 1) = 150 – 10 = 140 अंक

इस उदाहरण से स्पष्ट है कि गलत जवाब आपके स्कोर को कम कर सकते हैं इसीलिए प्रश्नों का अनुमान ना लगाए, जब आपको लगे एकदम सही है तभी उसका उत्तर दें।

3.  CUET UG 2025 Exam Pattern का अवलोकन 

अगर आप CUET UG 2025 की तैयारी कर रहे हैं तो सबसे पहले आपको इसका मार्किंग स्कीम और एग्जाम पैटर्न को समझना चाहिए। इससे आप न केवल सही रणनीति बना सकते हैं बल्कि नेगेटिव मार्किंग से भी बच सकते हैं।

परीक्षा कैसे होगी?

  • परीक्षा कंप्यूटर आधारित होगी।
  • बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न होंगे।
  • कुल 13 भाषाएं होती हैं जैसे कि हिंदी, अंग्रेजी, तमिल, बांग्ला आदि।
  • आप अधिकतम 5 विषय चुन सकते हैं।
  • हर पेपर के लिए 60 मिनट समय दिया जाता है।

परीक्षा के तीन सेक्शन

  • 1. Section IA और IB – भाषा आधारित जिसमें हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, उर्दू आदि।
  • 2. Section II – डोमेन-स्पेसिफिक विषय जिसमें हिस्ट्री, गणित, अकाउंट्स आदि।
  • 3. Section III – सामान्य परीक्षा जिसमें मैथ, लॉजिकल रीजनिंग, करेंट अफेयर्स आदि।

CUET UG 2025 Negative Marking Scheme 

  • हर सही जवाब पर पर +5अंक।
  • हर गलत जवाब पर -1 कटेगा।
  • छोड़े गए प्रश्न पर 0 अंक।
  • अगर एक से अधिक सही विकल्प हो और आपने किसी पर भी ट्रिक लगा दिये तो +5 अंक मिल जाएंगे।
  • अगर पेपर में कोई प्रश्न गलत छप गया हो तो इस पर भी +5 पूरा अंक मिल जाता है।

4.  नेगेटिव मार्किंग से बचने के टिप्स 

इस परीक्षा में गलत उत्तर देने पर सही अंक में से नंबर काट लिए जाते हैं। इसीलिए आपको इससे बचकर ही अच्छा स्कोर पाना संभव है। आइए जानते हैं, नेगेटिव मार्किंग से कैसे बचें?

सटीकता जरूरी है 

जिस उत्तर को देखकर आप 100% श्योर हैं केवल उसी को करें, अनुमान लगाने से आपके सही उत्तर भी कट सकते हैं।

समय का सही इस्तेमाल करें 

प्रत्येक पेपर के लिए केवल 60 मिनट ही दिए जाते हैं। इसलिए आप पहले आसान सवालों को करें कठिन सवालों को लास्ट में देखिए।

पुराने पेपर देखें और मॉक टेस्ट दें 

पिछले वर्षों के प्रश्न पत्रों को हल करें इससे प्रश्न की कठिनाई समझ में आएगा और हर हफ्ते एक से दो टेस्ट दें इससे आपको कॉन्फिडेंस आएगा और समय का प्रबंधन भी होगा।

रिविजन करें 

बार बार रिविजन करने से आप इस एग्जाम में प्रश्नों को देखकर कन्फ्यूज़ नहीं होंगे और नहीं इसका अनुमान लगाएं जिससे आप नेगेटिव मार्किंग से बच सकते हैं।

केस स्टडी: कम सवाल, ज़्यादा अंक!

राहुल, CUET UG 2024 का स्टूडेंट था।

पहले मॉक टेस्ट में उसने 45 सवाल हल किए:

 30 सही,  15 गलत हुए।

 स्कोर: (30×5) – (15×1) = 135 अंक

बाद में उसने स्ट्रैटेजी बदली:

सिर्फ 35 सवाल हल किए, जिनमें 32 सही और 3 गलत थे।

 स्कोर: (32×5) – (3×1) = 157 अंक

 सीख: “कम लेकिन सही जवाब, ज़्यादा स्कोर दिलाते हैं।

5. CUET UG 2025 में अच्छे अंक कैसे लाएं?

CUET UG 2025 की नेगेटिव मार्किंग को ध्यान में रखते हुए यहां आपको बताया जाएगा कि इस एग्जाम में अच्छे अंक लाने के लिए सबसे बेसिक चीजें क्या होती हैं:

  • सिलेबस को समझें:  पहले आप इसके सिलेबस को अच्छे से समझिए। NTA के आधिकारिक वेबसाइट से सिलेबस डाउनलोड करें और उसके हिसाब से पढ़ना शुरू कीजिए।
  • सही विषय चुनें: आप अपने पसंद के विश्वविद्यालय और कोर्स का चयन कीजिए ताकि बाद में अफसोस ना हो।
  • भाषा का चयन सावधानी से करें:  आप ऐसी भाषा को चुनिए जिसमें आपको इंट्रेस्ट लगता हो क्योंकि बाद में इसे चेंज नहीं किया जा सकता है।
  • नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया को समझें: CUET का पेपर कई शिफ्ट में होता है। इसलिए स्कोर को नॉर्मलाइज किया जाता है । यह प्रक्रिया सभी को बराबर का मौका देता है।

6.  सामान्य गलतियां और उनसे बचाव 

स्टूडेंट्स जल्दीबाजी में आता हुआ प्रश्न भी गलती करके बैठ जाते हैं। जिसमें उनका नंबर नेगेटिव मार्किंग में हो जाता है और इसका परिणाम आपके खराब रिजल्ट को दर्शाता हैं। यहां कुछ प्वाइंट बताऊंगा जिससे आप इन गलतियों से बच सकते हैं:

  • प्रश्न को ध्यान से पढ़िए जल्दबाजी में जवाब ना दें।
  • सिलेबस से बाहर की चीजों पर ध्यान मत दें।
  • सभी प्रश्नों को करने का कोशिश मत करें जो प्रश्न आए उसी को ध्यान दें।

7.  निष्कर्ष 

इस ब्लॉग के माध्यम से आप तो समझ ही गए होंगे कि CUET UG 2025 की नेगेटिव मार्किंग को समझना कितना जरूरी है। अगर आप सही योजना, समय का कुशलता पूर्वक उपयोग और सोच समझकर जवाब देंगें तो इस एग्जाम में अच्छा नंबर ला सकते हैं। रोज अभ्यास करें, मॉक टेस्ट दें और सिलेबस को अच्छे से समझेंगे तो आप नेगेटिव मार्किंग से बच सकते हैं , इसके साथ ही अपने सपनों के विश्वविद्यालय में दाखिला भी ले सकते हैं।

इस ब्लॉग को अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें और आप ऐसी जानकारी हासिल करना चाहते हैं तो मेरे साथ जुड़े रहें।

अधिक जानकारी के लिए NTA की वेबसाइट पर जाए

जाने कितना कटऑफ चाहिए इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के लिए

संबंधित प्रश्न और उत्तर (FAQs)

CUET UG 2025 में नकारात्मक अंकन क्या है?

प्रत्येक गलत जवाब के लिए 1 अंक काटा जाता है, जबकि सही जवाब के लिए 5 अंक मिलते हैं।

क्या CUET UG 2025 में अनुत्तरित प्रश्नों के लिए अंक कटते हैं?

नहीं, अनुत्तरित प्रश्नों के लिए कोई अंक नहीं कटता और न ही मिलता है।

CUET UG 2025 का अधिकतम स्कोर कितना है?

प्रत्येक विषय का अधिकतम स्कोर 250 अंक है। यदि आप 5 विषय चुनते हैं, तो कुल अधिकतम स्कोर 1250 अंक हो सकता है।

क्या 700+ स्कोर CUET UG 2025 में अच्छा है?

हाँ, 700+ स्कोर बहुत अच्छा माना जाता है और इससे आप शीर्ष विश्वविद्यालयों में दाखिला पा सकते हैं।

मैं CUET UG 2025 negative marking scheme से कैसे बच सकता हूँ?

सटीकता पर ध्यान दें, अनुमान से बचें, और मॉक टेस्ट के साथ अभ्यास करें।


Spread the friends

By Alok

Alok Kumar – SEO Expert & Student Blogger I’m Alok Kumar, a student at the prestigious University of Allahabad, currently pursuing my Bachelor of Commerce (B.Com). Alongside my academics, I specialize in SEO writing, web development with WordPress (Elementor Pro), and blogging. I have deep knowledge and hands-on experience in the topics I write about—especially related to students, finance, digital skills, and online education. With a strong grasp of search engine optimization (SEO) and content strategy, I create content that’s not only informative but also ranks well on Google. My goal is to make complex topics simple and accessible for college students and young professionals. Every article on my blog is backed by real research, personal experience, and a practical approach—ensuring it meets Google’s EEAT criteria (Experience, Expertise, Authoritativeness, and Trustworthiness). Whether it’s about career planning, investment for students, or mastering content writing, you can trust that you’re reading content from someone who lives the student journey and speaks your language.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *