How to use a CUET Score calculator: Step- by-step Guide for 2025

1. Introduction 

क्या आप CUET का एग्जाम दे दिए हैं और जानना चाहते हैं कि CUET 2025 में कितने अंक पाए हैं, अगर हां तो आप बिल्कुल सही जगह पर हैं। यहां हम आपको बताएंगे कि CUET स्कोर कैलकुलेटर कैसे इस्तेमाल करें, अंक कैसे गिने जाते हैं क्योंकि इसमें नेगेटिव मार्किंग भी होता है, और आपने जो पेपर दिया है उसका परिणाम ( score) कैसे अनुमान लगाएं।

CUET स्कोर की गणना करना क्यों जरूरी है?

CUET ( Common University Entrance Test) एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा होती है, जिसे NTA (National testing Agency) द्वारा कराया जाता है। इस एग्जाम को क्लियर करने के बाद ही आप UG & PG पाठ्यक्रमों में दाखिला ले सकते हैं। 

इस परीक्षा में अच्छा स्कोर हासिल करना बहुत जरूरी होता है, लेकिन उससे भी जरूरी है यह जानना है कि आपने कितना स्कोर हासिल किया है ताकि समय से पहले ही आप अपने रूचिवर यूनिवर्सिटी के एडमिशन के बारे में सोच सकें।

CUET स्कोर कैलकुलेटर क्यों जरूरी है?

जब तक अधिकारिक रिजल्ट नहीं आ जाता, तब तक हर स्टूडेंट्स के मन में डर बनी हुई रहती है और तमाम प्रकार के विचार मन में आते रहते हैं । ऐसी परिस्थिति में CUET स्कोर कैलकुलेटर आपकी मदद करता है । इसके माध्यम से आप निम्नलिखित के बारे में जान सकते हैं:

• अपना अनुमानित स्कोर जानने में।

  • CUET मार्किंग स्कीम को समझने में ।
  • विश्वविद्यालयों का चयन सोच समझकर करने में। 
  • अपनी तैयारी परखने में।
CUET Score Calculator 2025 thumbnail – जानिए Final Score फटाफट, कंप्यूटर पर काम करते छात्रों के साथ
CUET Score Calculator 2025 से मिनटों में जानें अपना अनुमानित स्कोर। सही गाइड और रिजल्ट प्रेडिक्शन के लिए अभी चेक करें!

2. CUET स्कोर कैलकुलेटर क्या है?

CUET स्कोर कैलकुलेटर सभी स्टूडेंट्स को आशा देने वाली एक ऑनलाइन टूल या स्क्रिप्ट होती है , जो आपकी उत्तर पुस्तिका ( response sheet) और ऑफिशियल आंसर की ( Answer key) के आधार पर आपकी अनुमानित CUET स्कोर निकालने में मदद करता है।

CUET स्कोर कैलकुलेटर का इस्तेमाल करने के लिए आपको तीन चीजों के बारे में बतानी होती है जो निम्नलिखित है,जिसके आधार पर टूल CUET की मार्किंग स्कीम लगाकर आपका कुल स्कोर निकालता है ।

  • आपने कितने सवालों के सही जवाब दिए हैं।
  • आपने कितने सवालों का गलत जवाब दिया है।
  • आपने कितने सवाल छोड़े हैं।

उदाहरण के लिए :

  •  सही सवालों पर+5 नंबर मिलते हैं।
  • गलत जवाबों पर -1 नंबर कटते हैं।
  • छोड़े गए सवालों पर कोई नंबर नहीं जुड़ता और नहीं कटता।

अगर आपने 50 में से 40 सही किए , 5 गलत किए और 5 छोड़े तब आपका स्कोर:

( 40×5) – (5×1)= 200-5 = 195

CUET स्कोर कैलकुलेटर के फायदे:

  • रिजल्ट आने से पहले ही आपको अपने स्कोर का अनुमान हो जाता है।
  • यूनिवर्सिटी या कोर्स के कट ऑफ़ से आप तुलना कर सकते हैं।
  • आप किस कोर्स से, किस यूनिवर्सिटी में एडमिशन ले सकते हैं इसका अनुमान पहले से ही आपको हो जाता है।
  • इसके माध्यम से आप, अपनी किसी कोर्स के प्रति वीकनेस और स्ट्रांग प्वाइंट्स को समझ पाते हैं।

कहा से इस्तेमाल करें:

कुछ प्रसिद्ध टूल्स हैं:

Cracku’s Cuet PG Score calculator 

Neelanjan Chakraborty का Python – based cuet marks calculator ( GitHub par उपलब्ध) 

3. CUET 2025 की मार्किंग योजना:

CUET 2025 की मार्किंग योजना NTA ने तय किया है। यहाँ हम आपको UG और PG की मार्किंग योजना के बारे में बताने वाला हु जिसके आधार पर आप अपने रिजल्ट का अनुमान लगा सकते हैं।

UG के लिए मार्किंग योजना:

  • हर सही अंक पर +5 नंबर मिलेंगे।
  • हर गलत जवाब पर -1 नंबर कटेंगे।
  • अगर कोई प्रश्न छोड़ दिए हैं तो ना कोई नंबर कटेंगे और नहीं मिलेंगे।
  • हर सब्जेक्ट का अंक अलग – अलग होता है ( अधिकतम 250 अंक तक)

PG के लिए मार्किंग योजना 

  • हर सही जवाब पर +4 नंबर मिलेंगे।
  • हर गलत जवाब पर -1  नंबर कटेंगे।
  • छोड़े गए प्रश्न पर कोई अंक न कटेगा और नहीं मिलेगा।
  • ज्यादातर पेपर का अधिकतम अंक 400 रहता है। ( 100 प्रश्न ×4 अंक)

विशेष जानकारी:

पहले CUET UG में नॉर्मलाइजेशन किया जाता था , पर CUET UG 2025 में नॉर्मलाइजेशन नहीं किया जाएगा।  इसका मतलब यह है कि आपको वही अंक मिलेंगे जैसा  आपने अपने प्रश्नों को किया है, कोई घटाने या बढ़ाने की व्यस्था नहीं होगी जो पहले नॉर्मलाइजेशन में होती थी।

4.  CUET स्कोर कैसे कैलकुलेट करें? स्टेप – बाय – स्टेप गाइड:

बहुत स्टूडेंट्स ऐसे भी होते हैं जिन्हें CUET स्कोर कैलकुलेट करना नहीं आता है। CUET स्कोर कैलकुलेट करना बहुत ही आसान है, तो चलिए मैं आपको एकदम आसान शब्दों में बताने वाला हु CUET स्कोर कैसे कैलकुलेट करें।

स्टेप 1:  सबसे पहले CUET की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन कीजिये —

UG के लिए [cuet.nta.nic.in]

PG के लिए [cuet.samarth.ac.in]

वहाँ से अपनी रिस्पॉन्स शीट और ऑफिशियल आंसर की डाउनलोड कीजिये।

स्टेप 2:  देखें आपने कितने प्रश्न प्रयास किए हैं — इसका नोट रखें।

स्टेप 3:  अब आंसर की की मदद से चेक कीजिये —

कितने प्रश्न सही हैं, कितने गलत हैं।

स्टेप 4:  अब नीचे दिया हुआ फार्मूला लगाकर स्कोर निकालें:

•  CUET UG:

कुल अंक = (सही जवाब × 5) – (गलत जवाब × 1)

•  CUET PG:

कुल अंक = (सही जवाब × 4) – (गलत जवाब × 1)

स्टेप 5:  आप चाहें तो ऑनलाइन CUET स्कोर कैलकुलेटर (जैसे Cracku, AceIPM या Toprankers) का भी उपयोग कर सकते हैं ।

वहाँ आपको बस अपना  आंसर्स डालने हैं, फिर स्कोर ऑटोमेटिक आ जाएगा।

उदाहरण:

यदि आपने CUET PG में 80 प्रश्न सही किए हैं और 10 गलत किए हैं:

कुल अंक = (80 × 4) – (10 × 1) = 320 – 10 = 310 अंक

5. CUET अंक बनाम पर्सेंटाइल:

आइए, जानते हैं, कि CUET अंक और पर्सेंटाइल में क्या अंतर है –

CUET अंक का मतलब होता है आपने इस एग्जाम में कितने प्रश्न सही किए हैं , वही आपका असली स्कोर होता है जो NTA की मार्किंग स्कीम के अनुसार तय किया जाता है।

CUET पर्सेंटाइल का मतलब होता है दूसरों की तुलना में आप इस एग्जाम को कैसे दिए हैं – इसका अर्थ यह है कि कितने छात्र आपके बराबर या आपसे नीचे हैं।

पर्सेंटाइल को निम्नलिखित सूत्र के माध्यम से दिखाया गया है:

 परसेंटाइल = (आपके अंक या इससे बराबर अंक पाने वाले छात्र / कुल छात्र) × 100

गर आप नॉर्मलिज़ैशन को भी समझन चाहते है, और cuet का रिजल्ट कब आएगा,तो इसे पढे।

पर्सेंटाइल महत्वपूर्ण क्यों है?

पर्सेंटाइल का उपयोग मुख्य रूप से कॉलेज कट ऑफ़ या अच्छे छात्र चुनने के लिए किया जाता है।इससे हर शिफ्ट या हर पेपर की मुश्किल या आसान होने का असर समाप्त किया जााता था।

नया अपडेट (CUET 2025):

अब NTA CUET UG का परसेंटाइल नहीं देगा — फिर भी यूनिवर्सिटियां चाहें तो एडमिशन या कटऑफ तय करते हुए इसका इस्तेमाल कर सकती हैं। 

6. CUET का अच्छा स्कोर क्या है?

CUET ( कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट ) हर साल होने वाली एक महत्वपूर्ण परीक्षा है, जिसमें लाखों की संख्या में स्टूडेंट्स भाग लेते हैं और अच्छे स्कोर भी लाते हैं और अच्छे कॉलेज या यूनिवर्सिटी में एडमिशन भी लेते हैं।

अब सवाल उठता है कि CUET का अच्छा स्कोर क्या है :

तो आइए एकदम आसान भाषा में समझाने वाला हु UG और PG के लिए अच्छा स्कोर क्या है-

CUET UG स्कोर:

अगर आपका अंक 800 या इससे अधिक है तो आपको टॉप यूनिवर्सिटीज या कॉलेज मिलने की संभावना बनी रहती है। हर कोर्स या कॉलेज की कट ऑफ अलग अलग होती है जैसे – 

BHU ( काशी हिंदू विश्वविद्यालय ) BSc एग्रीकल्चर का कट ऑफ 2023 में लगभग 507 अंक था।

CUET PG स्कोर:

• अगर आपका नंबर 600 से अधिक है, तो इसका मतलब है आपका स्कोर उत्कृष्ट है और आपको टॉप यूनिवर्सिटीज जैसे कि दिल्ली यूनिवर्सिटी में एडमिशन मिलने की संभावना रहती है। अगर आपका अंक 400- 550 के बीच है तब भी आप एक अच्छे कॉलेज में एडमिशन ले सकते हैं और यदि आपका अंक 200 या उससे अधिक है तो सामान्य कॉलेज मिलने की संभावना रहती है। आपको अच्छे कॉलेज या यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेने के लिए अच्छे अंक लाने पड़ेंगे साथ ही इस एग्जाम के प्रतियोगिता, सीटें, कट ऑफ जैसे कारक को भी ध्यान देना महत्वपूर्ण होता है। (स्रोत: Shiksha, Careers360) (कटऑफ जानकारी)

7. 2025 में CUET स्कोर कैलकुलेट करने के लिए टॉप कैलकुलेटर्स :

बहुत स्टूडेंट्स सोचते हैं कि CUET स्कोर कैसे कैलकुलेट करें, हम आपको कुछ टॉप CUET स्कोर कैलकुलेटर्स के बारे में बताने वाला हूं जहां से आप आराम से घर बैठे बैठे अपना स्कोर चेक कर सकते हैं।

1. Cracku CUET PG Score Calculator

यह एक ऑटोमेटिक स्कोर कैलकुलेटर है — बस अपना रिस्पॉन्स शीट डालें  और यह सही-गलत जवाब सहित आपका स्कोर बता देता है। इसमें कभी कभी ” invalid link” जैसा एरर भी आ सकता है।

2. AceIPM CUET Score Calculator

यह एक बहुत ही आसान तरीका है जहाँ आप अपने प्रश्न पत्र या रिस्पॉन्स शीट डालकर स्कोर चेक कर सकते हैं।

साथ ही यहाँ काउंसलिंग सत्र का विकल्प भी दिया हुआ है, जिसका स्टूडेंट्स फायदा ले सकते हैं।

3. Neelanjan Chakraborty’s CUET Marks Calculator

यह एक Python स्क्रिप्ट है, जो CUET की आधिकारिक साइट से आपके प्रश्न पत्र की जानकारी लेकर आपके अंक तय करता है।

इसे इस्तेमाल करना थोड़ा कठिन है — इसके लिए आपको Python और साथ ही requests या BeautifulSoup जैसा सॉफ्टवेयर इंस्टॉल करना होगा। 

4. Toprankers और PW.Live Calculators

यह सबसे आसान हैं — इसके स्टैप्स हिंदी या अंग्रेज़ी दोनों में साफ़-साफ़ बताते हैं।

आप चाहें तो अपना स्कोर खुद डाल सकते हैं या फिर रिस्पॉन्स शीट अपलोड भी कर सकते हैं। 

नोट – कैलकुलेटर केवल एक अनुमान लगाता है , असली स्कोर वही होगा जो NTA द्वारा निकाला जाएगा।

8. CUET स्कोर कैलकुलेटर का अच्छे तरीके से उपयोग करने की टिप्स:

CUET स्कोर कैलकुलेटर के माध्यम से आपके अंक का अनुमान लगाया जा सकता है , पर इसका सही तरीके से उपयोग करना बहुत जरूरी होता है। तो चलिए मैं आपको सिखाता हूं इसका उपयोग कैसे करें –

  • सबसे पहले आप चेक कीजिए कि आपकी रिस्पॉन्स शीट सही है या नहीं , नहीं तो नतीजे गलत आ सकते हैं।
  • चैलेंज होने पर आंसर की बदल भी सकती है, इसीलिए अंतिम आंसर की आने पर ही अपना स्कोर कैलकुलेट करिए।
  • अपने स्कोर की तुलना पिछले साल की कट ऑफ से कीजिए इससे आपको अनुमान हो जाएगा कि एडमिशन मिलने की संभावना कितनी है।
  • परिणाम आने से पहले ही आप अपने रूचिवर कॉलेज या कोर्स के बारे में सोच लें इससे आपको बाद में परेशानी नहीं होगी।

स्रोत – आप अधिक जानकारी या टिप्स के लिए Career Launcher या PW.Live पर भी देख सकते हैं।

9.  सामान्य समस्याएं और उनके समाधान:

1. समस्या:  गलत या अवैध आंसर शीट लिंक (जैसे Cracku कैलकुलेटर)

 समाधान:

लिंक चेक करें या खुद सही जानकारी या अंक टाइप करिए।

2.  समस्या: अंक (Marks) और परसेंटाइल (Percentile) का भ्रम

 समाधान:

परसेंटाइल का फार्मूला समझें और हर यूनिवर्सिटी की कटऑफ चेक करें।

3. समस्या: तकनीकी समस्या (जैसे GitHub स्क्रिप्ट्स)

 समाधान:

इंस्टॉलेशन स्टैप्स का पालन करें या आसान ऑनलाइन कैलकुलेटर चुनें।

10. Conclusion 

उपर्युक्त लेखन से आप तो समझ ही गए होंगें CUET स्कोर कैलकुलेटर का उपयोग करना कितना जरूरी है। इसके माध्यम से आप अपने अंक का अनुमान लगा सकते हैं और यह भी तय हो जाएगा कि आपके स्कोर से कौन से कॉलेज या यूनिवर्सिटी मिलने वाली हैं।

आप भी उपर्युक्त दिए गए कैलकुलेटर्स का उपयोग करके अपने स्कोर का अनुमान लगाएं और 2025 की यूनिवर्सिटीयों का कट ऑफ चेक करें। 

अगर आपके मन में CUET एग्जाम की तैयारी या स्कोर कैलकुलेशन को लेकर किसी भी प्रकार का डाउट है तो नीचे कमेंट करके पूछ लें और इस कमेंट में अपना अनुमानित स्कोर जरूर शेयर करें, इस ब्लॉग को अपने दोस्तों के साथ भी जरूर शेयर करें।

CUET स्कोर कैलकुलेटर 2025 — महत्वपूर्ण प्रश्न 

किया CUET स्कोर कैलकुलेटर 100% सही होता है?

कैलकुलेटर केवल एक अनुमान देता है, असली स्कोर NTA ही तय करता है। किया CUET स्कोर कैलकुलेटर 100% सही होता है?
कैलकुलेटर केवल एक अनुमान देता है, असली स्कोर NTA ही तय करता है।

CUET की रिस्पॉन्स शीट कैसे डाउनलोड करें?

आप cuet.nta.nic.in (UG) या cuet.samarth.ac.in (PG) पर जाकर अपना आवेदन नंबर और पासवार्ड डालें, फिर वहां से रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड कर सकते हैं।

अच्छे CUET स्कोर का मतलब किया है?

CUET-PG के लिए 600 अंक या इससे ज्यादा अच्छे माने जाते हैं।
 CUET-UG के लिए 800 अंक या इससे अधिक अंक लाने पर टॉप यूनिवर्सिटीज में एडमिशन मिलने की संभावना रहती है।

किया CUET UG 2025 में नॉर्मलाइजेशन होगा?

नहीं — NTA द्वारा  CUET UG 2025 में नॉर्मलाइजेशन नहीं किया जाएगा।
आपको आपका असली स्कोर ही मिलेगा जैसा आपने किया होगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top