Cheapest University in India 2025: के लिए सबसे किफायती विकल्प

Table of Contents

Spread the friends

Rate this post
Cheapest University in India 2025
Cheapest University in India 2025

उच्च शिक्षा का सपना देखना आसान है लेकिन कई बार महंगा फीस इसमें बाधा बन जाती है। अच्छी बात ये है कि भारत में ऐसे कई विश्वविद्यालय हैं जो जो बहुत कम पैसे में ही बेहतरीन शिक्षा देते हैं। चाहे आपका सपना आर्ट्स, साइंस, इंजीनियरिंग या मैनेजमेंट क्षेत्र में पढ़ने का हो Cheapest University in India आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। इस ब्लॉग में हम आपको 2025 के टॉप किफायती विश्वविद्यालयों, उनकी फीस, कोर्स और पैसे बचाने के टिप्स जानेंगे। अगर आप भी सस्ते में उच्च शिक्षा चाहते हैं तो यह ब्लॉग आपके लिए उपयोगी है और इसको शुरू से अंत तक जरूर पढ़ें। 

भारत में Cheapest University in India क्यों चुनें? 

भारत में Cheapest University चुनते का मतलब सिर्फ कम फीस नहीं बल्कि एक स्मार्ट फैसला लेना भी है। स्नातक कार्यक्रमों के लिए वार्षिक फीस केवल 1,000रु से 20,000रु होती है लेकिन शिक्षा की गुणवत्ता में कोई कमी नहीं होती है। इस विश्वविद्यालय को UGC द्वारा मान्यता प्राप्त है और NIRF रैंकिंग में शामिल है। यह विश्वविद्यालय कला, विज्ञान, इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट जैसे अनेकों कोर्स ऑफर करता हैं। साथ ही छात्रवृत्ति मिलने की वजह से पढ़ाई का बोझ और कम हो जाता है। सबसे अच्छी बात तो यह है कि इनकी डिग्रियां अंतराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त है जिससे विदेशों की महंगी पढ़ाई के बजाय भारत में ही रहकर बेहतर शिक्षा लेना संभव है। 2025 तक लगभग 20 लाख भारतीय छात्र विदेशों में पढ़ाई के लिए जा रहे हैं लेकिन Cheapest University in India चुनकर आप अमेरिका या यूके जैसे देशों की तुलना में भारी बचत कर सकते हैं। 

Cheapest University in India कौन सा है? 

भारत में सबसे किफायती विश्वविद्यालयों की बात करें तो 2025 के नवीनतम डेटा के अनुसार डॉ. बी. आर. अंबेडकर नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, जालंधर कुछ कार्यक्रमों में अंतराष्ट्रीय छात्रों से 0रु  फीस लेता है। वहीं आम छात्रों के लिए सबसे लोकप्रिय और सुलभ विकल्प है इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU), जिसकी वार्षिक फीस लगभग 5,000 से 15,000 रुपये तक है। IGNOU का डिस्टेंस लर्निंग मॉडल उन छात्रों के लिए बेहतर है जो नौकरी और पढ़ाई दोनों को साथ लेकर चलना चाहते हैं, साथ ही इसकी UGC मान्यता इसे और विश्वसनीय और किफायती बनाती है। 

2025 के लिए भारत के टॉप 10 Cheapest University in India 

यहां 2025 के चुने गए टॉप 10 Cheapest University in India की लिस्ट है जहां अलग अलग कोर्स, बेहतर फैकल्टी और किफायती फीस होती है। 

1. IGNOU ( नई दिल्ली) 

  • फीस: ₹5,000–15,000
  • खासियत: दुनिया की सबसे बड़ी ओपन यूनिवर्सिटी, लचीले डिस्टेंस कोर्स।
  • पात्रता: UG के लिए 10+2, PG के लिए ग्रेजुएशन।

2. दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU)

  • फीस: ₹5,000–20,000
  • खासियत: टॉप रैंक्ड यूनिवर्सिटी, बेहतरीन फैकल्टी और कैंपस लाइफ।
  • पात्रता: 10+2; कुछ कोर्स के लिए एंट्रेंस एग्जाम।

3. जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU)

  • फीस: ₹300–10,000
  • खासियत: बेहद कम फीस और शानदार अकादमिक माहौल।
  • पात्रता: UG के लिए 10+2, PG के लिए ग्रेजुएशन + एंट्रेंस एग्जाम।

4. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी

  • फीस: ₹3,000–20,000
  • खासियत: रिसर्च और विविध कोर्सेज़ के लिए मशहूर।
  • पात्रता: UG के लिए 10+2; ज्यादातर कोर्स के लिए एंट्रेंस।

5. कलकत्ता यूनिवर्सिटी ( कोलकाता)

  • वार्षिक फीस: रु 5,000 – रु 20,000
  • खासियत: भारत का ऐतिहासिक और किफायती यूनिवर्सिटी। 
  • पात्रता: UG के लिए 10+2, PG के लिए ग्रेजुएशन। 

6. अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी ( AMU) 

  • वार्षिक फीस: रु 5,000- रु 15,000
  • खासियत: विविध कोर्स, सांस्कृतिक और शैक्षिक धरोहर। 
  • पात्रता: 10+2, कुछ कोर्स में एंट्रेस जरूरी। 

7. केरल कलामंडलम ( त्रिशूर ) 

  • वार्षिक फीस: रु 820- रु 3,000
  • खासियत: परफॉर्मिंग आर्ट्स और संगीत के लिए बेस्ट। 
  • पात्रता: UG के लिए 10+2 , परफॉर्मिंग आर्ट्स कोर्स के लिए ऑडिशन। 

8. इंदिरा गांधी नेशनल ट्राइबल यूनिवर्सिटी ( अमरकंटक) 

  • वार्षिक फीस: रु 840 – रु 5,000
  • खासियत: जनजातीय और सांस्कृतिक शिक्षा पर फोकस। 
  • पात्रता: UG के लिए 10+2 , PG के लिए ग्रेजुएशन। 

9. उस्मानिया यूनिवर्सिटी ( हैदराबाद) 

  • वार्षिक फीस: रु 27,000 – रु 2,43,000
  • खासियत: साउथ इंडिया का प्रमुख किफायती यूनिवर्सिटी। 
  • पात्रता: UG के लिए 10+2 , कुछ कोर्स के लिए एंट्रेंस। 

10. काजीरंगा यूनिवर्सिटी ( असम)

  • वार्षिक फीस: रु 50,000 – रु 2,15,000
  • खासियत: प्राइवेट यूनिवर्सिटी लेकिन बाकी प्राइवेट से सस्ती। 
  • पात्रता: UG के लिए 10+2, PG के लिए ग्रेजुएशन। 

Cheapest University in India अपने लिए कैसे चुनें? 

Cheapest University चुनते समय केवल कम फीस देखना सही नहीं है। आपको यह देखना चाहिए कि वह यूनिवर्सिटी आपके पसंदीदी कोर्स ऑफर करती है या नहीं और क्या वह UGC से मान्यता प्राप्त है। बड़े शहर में पढ़ाई करने पर खर्च ज्यादा हो सकता है जबकि छोटे से शहर या ग्रामीण इलाकों में कम खर्च होता है। साथ ही स्कॉलरशिप और प्लेसमेंट की सुविधा भी होनी चाहिए क्योंकि ये आपके भविष्य को बेहतर बनाते हैं। आधुनिक सुविधाएं जैसे लाइब्रेरी, हॉस्टल और लैब भी ध्यान में रखें ताकि पढ़ाई और भी आसान हो सके। 

भारत में सबसे किफायती इंजीनियरिंग विश्वविद्यालय कौन से हैं? 

अगर आप इंजीनियरिंग करना चाहते हैं तो जामिया मीलिया इस्लामिया (JMI) और दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी ( DTU) बेहतरीन विकल्प हैं। इसकी फीस रु 10,000 से रु 50,000 प्रति साल है जबकि प्राइवेट कॉलेज जैसे BITS पिलानी में फीस करीब 18 लाख रुपए तक पहुंच जाती है। कम फीस होने के बावजूद भी यहां अच्छी पढ़ाई, आधुनिक लैब और इंड्रस्टी से मजबूत कनेक्शन भी मिलते हैं। 

अंतराष्ट्रीय छात्र भारत में किफायती शिक्षा कैसे प्राप्त कर सकते हैं? 

भारत में एशिया और अफ्रीका से आने वाले छात्रों के लिए पढ़ाई किफायती है। यहां कई सरकारी विश्वविद्यालय जैसे DU, JNU और BHU बहुत कम फीस में उच्च गुणवत्ता की शिक्षा देते हैं। कुछ विशेष संस्थान जैसे केरल कलामंडलम और इंदिरा गांधी नेशनल ट्राइबल यूनिवर्सिटी अंतरास्ट्रीय छात्रों के लिए रु 820 से रु 5,000 तक वार्षिक फीस रखते हैं। साथ ही ICCR जैसी छात्रवृत्तियां आर्थिक मदद भी करती हैं और विश्वविद्यालय के तरफ से ही वीजा और आवास की सुविधा भी मिलती है। इस प्रकार छात्र भारत में कम फीस में पढ़ाई का सपना पूरा कर सकते हैं। 

भारत में छात्र के रूप में बजट प्रबंधन के टिप्स 

भारत में पढ़ाई करते समय केवल कॉलेज के फीस ही नहीं बल्कि रोज के खर्चों को भी संभालना जरूरी होता है। बजट मैनेज करने के लिए छात्र हॉस्टल में रह सकते हैं जो निजी किराए से सस्ता होता है। साथ ही विश्वविद्यालय की छात्रवृत्ति से आर्थिक मदद भी मिल सकती है। कुछ विश्वविद्यालय सीमित पार्ट टाइम काम करने की अनुमति भी देते हैं इससे पूरा खर्चा भी उठाया जा सकता है। हॉस्टल का खाना खाने के बजाय खुद से बनाएं और यात्रा के लिए सार्वजनिक परिवहन जैसे बस या मेट्रो का इस्तेमाल सबसे किफायती होता है। 

Cheapest University in India के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

2025 के लिए Cheapest University in India कौन सा है?

Cheapest university in India डॉ. बी. आर. अंबेडकर नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी जालंधर है, जो कुछ अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए 0 रुपये ट्यूशन फीस प्रदान करता है, इसके बाद IGNOU है, जिसकी फीस 5,000–15,000 रुपये प्रति वर्ष है।

भारत में सबसे किफायती इंजीनियरिंग कॉलेज कौन से हैं?

जामिया मिलिया इस्लामिया (JMI) और दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (DTU) इंजीनियरिंग कार्यक्रमों के लिए 10,000–50,000 रुपये प्रति वर्ष की फीस के साथ किफायती हैं।

क्या भारत के किफायती विश्वविद्यालयों की डिग्री विश्व स्तर पर मान्यता प्राप्त हैं?

हाँ, DU, JNU, और BHU जैसे विश्वविद्यालय UGC-अनुमोदित हैं और NIRF तथा QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में उच्च स्थान रखते हैं।

क्या अंतरराष्ट्रीय छात्र भारत के किफायती विश्वविद्यालयों में पढ़ सकते हैं?

हाँ, केरल कलामंडलम और इंदिरा गांधी नेशनल ट्राइबल यूनिवर्सिटी जैसे विश्वविद्यालय अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए 820–5,000 रुपये की फीस प्रदान करते हैं।

Cheapest University in India में आवेदन कैसे करें?

विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ, पात्रता मानदंड (आमतौर पर UG के लिए 10+2 और PG के लिए स्नातक डिग्री) जांचें, और प्रवेश परीक्षा या मेरिट-आधारित प्रवेश के माध्यम से आवेदन करें।

10.  निष्कर्ष: Cheapest University in India से शुरू करें अपनी यात्रा 

उच्च शिक्षा के लिए ज्यादा पैसे खर्च करना जरूरी नहीं है। IGNOU, DU और JNU जैसी Cheapest Univarsities in India कम फीस में ही अच्छी पढ़ाई और बेहतर करियर के अवसर देती हैं। यहां पर आपको किफायती फीस, अलग अलग कोर्स और स्कॉलरशिप के अवसर भी मिलते हैं। इसलिए भारत 2025 में किफायती शिक्षा के लिए एक बेहतरीन विकल्प है।

अब आप इन विश्वविद्यालयों की वेबसाइट को देखें , प्रवेश प्रक्रिया को जाने और समय पर आवेदन कर दें। अपने डाउट या राय को कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें और अपने शिक्षा को और आसान बनाए और सफलता पाएं। 


Spread the friends