Age for UPSC Exam: संघ लोक सेवा आयोग (Union Public Service Commission) विश्व की प्रतिष्ठित संस्थानों में से एक है, जो देश के टॉप सिविल सर्विस परीक्षाओं का संचालन करती हैं। UPSC का गठन संविधान के अनुच्छेद 315 के तहत हुआ था जिसका मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है। इस परीक्षा में हर वर्ग के उम्मीदवारो की अलग अलग आयु सीमा होती है क्योंकि देखा गया कि सामान्य वर्ग के लोग पहले से ही बहुत मजबूत हुआ करते थे बाकि वर्ग के लोगों का अत्यधिक मात्रा में शोषण हुआ जिससे इनको छूट मिली। इस ब्लॉग में मै आपको यूपीएससी ऐज से जुड़ी अनेक मुद्दों को बताने वाला हूं। चलिए शुरू करते हैं!
सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए मुख्य आयु सीमा क्या है?
UPSC Civil Services Exam 2025 के लिए, सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों की आयु 1 अगस्त, 2025 तक 21 से 32 वर्ष के बीच होनी चाहिए, जिससे IIT दिल्ली या दिल्ली यूनिवर्सिटी जैसे स्नातकों को जल्दी शुरुआत करने का मौका मिलता है।
OBC, SC/ST, और PwBD वर्गों के लिए क्या छूट है?
OBC को 35 वर्ष तक, SC/ST को 37 वर्ष तक, और PwBD को 42 वर्ष तक की छूट मिलती है।
आयु सीमा के तहत कितने प्रयास किए जा सकते हैं?
सामान्य और EWS वर्ग को 32 वर्ष तक 6 प्रयास, OBC को 9 और SC/ST को असीमित प्रयास मिलते हैं, जिससे टीना दाबी जैसे टॉपर्स को 22 की उम्र में पहली कोशिश में सफलता मिली।
आयु गणना के लिए संदर्भ तिथि क्या है?
कट-ऑफ 1 अगस्त, 2025 है, यानी सामान्य वर्ग के लिए उम्मीदवारों का जन्म 2 अगस्त, 1993 और 1 अगस्त, 2004 के बीच होना चाहिए, जो 22 जनवरी, 2025 को जारी UPSC नोटिफिकेशन के अनुरूप है।
क्या रक्षा कर्मियों को अतिरिक्त आयु लाभ मिलता है?
हाँ, कुछ पूर्व सैनिकों को UPSC दिशानिर्देशों के अनुसार 3 वर्ष तक की अतिरिक्त छूट मिलती है, जिससे भारतीय सेना के दिग्गज IAS या IPS जैसे सेवाओं में प्रवेश कर सकते हैं।
Table of Contents
Minimum & Maximum Age Limit for UPSC Exam
Minimum Age Limit
UPSC सिविल सेवा परीक्षा के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष होना चाहिए जो कि मेंस देने से पहले ही 1 अगस्त 2025 तक पूरा हो जाना चाहिए अर्थात आप प्रीलिम्स पेपर 21 years पूरा होने से पहले भी दे सकते हैं। यह नियम सभी वर्गों ( General, OBC, SC &ST ) पर एक समान लागू होता है। दिव्या तंवर और टीना डाबी मैम ने पहले ही प्रयास बहुत कम उम्र में ही इस एग्जाम को पास की हैं।
इस आयु सीमा का उद्देश्य यह होता है कि उम्मीदवार में पढ़ाई और निर्णय लेने की परिपक्वता हो। इसके लिए छात्र दिल्ली और प्रयागराज जैसे बड़े कोचिंग संस्थान में दाखिला लेते हैं।
UPSC के लिए सबसे कम उम्र क्या है?
UPSC के लिए सबसे कम उम्र 21 वर्ष।
Maximum Age Limit
UPSC परीक्षा की अधिकतम सीमा सभी वर्गों के लिए एक समान नहीं होता है। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए UPSC परीक्षा की अधिकतम सीमा 32 years होती है। अर्थात् अगर किसी की उम्र 1 अगस्त 2025 तक 32 वर्ष से अधिक हो जाता है तो वह इस परीक्षा में नहीं बैठ सकता है। अनुदीप दुरिशेट्टी ने 28 वर्ष की उम्र में इस एग्जाम को पास किए हैं लेकिन तैयारी समय पर शुरू कर दिए थे। इस आयु सीमा का उद्देश्य है कि एक उम्मीदवार के अंदर पर्याप्त परिपक्वता और जिम्मेदारी निभाने की क्षमता हो।
क्या 32 की उम्र UPSC के लिए ज्यादा है?
बिल्कुल नहीं। यह सामान्य वर्ग के लिए अधिकतम सीमा है, जबकि OBC और SC/ST वर्ग को उम्र में अतिरिक्त छूट दी जाती है।
Table for Age Limit (आयु सीमा की तालिका)
How to Calculate Age in UPSC Exam
UPSC परीक्षा में 1 अगस्त को आधार बनाकर आपकी उम्र तय की जाती है, यानि उस तारीख पर आपकी उम्र कितनी है उसी के आधार पर eligibility निर्भर होती है।
UPSC आपके उम्र को 10 वीं के मार्गशीट के आधार पर तय करती है। उदाहरण के लिए – अगर आपकी जन्मतिथि 15 जुलाई 1998 है और आप 2025 में exam दे रहे हैं, तो आपकी उम्र 1 अगस्त 2025 तक 27 साल होगी इसीलिए आप eligible हैं। वहीं अगर आपका जन्मतिथि 1 अगस्त 1993 तो आपका उम्र 32 साल से अधिक हो जाएगी, जिससे आप इस परीक्षा के लिए eligible नहीं रहेंगे।
Reserved categories को UPSC Age Relaxation कितना मिलता है?
UPSC परीक्षा में सरकार द्वारा निर्धारित आरक्षित वर्गों को आयु सीमा में थोड़ी छूट दी जाती है क्योंकि इनको निम्न जाति समझकर सामान्य वर्ग के लोगों ने शोषण किया। इसका उद्देश्य है सामाजिक समानता और न्याय की भावना एक समान बनी रहे।
- OBC वर्ग के उम्मीदवारों को 3 साल की छूट मिलती है यानि वो 35 वर्ष तक आवेदन कर सकते हैं।
- SC/ ST वर्ग के उम्मीदवारों को 5 साल की छूट मिलती है यानि वो 37 वर्ष तक आवेदन कर सकते हैं।
- PwD वर्ग के उम्मीदवारों को 10 से 15 वर्ष की छूट दी जाती है।
- Ex – Serviceman और Defence Services से जुड़े उम्मीदवारों को भी 3 से 5 साल की छूट दी जाती है।
UPSC Exam में कितने Attempts Allowed हैं?
UPSC परीक्षा में उम्मीदवारों के अलग अलग वर्गों के हिसाब से ही Attempts को निर्धारित किया जाता है। अगर आप केवल prelims का एग्जाम भी दे रहे हैं तो वह आपका 1st Attempt माना जाएगा इसीलिए तैयारी को अच्छे से पूर्ण करके ही एग्जाम दें न कि एग्जाम को देखने के लिए।
- General Category के उम्मीदवारों को 6 Attempts मिलते हैं।
- OBC Category के उम्मीदवारों को 9 Attempts मिलते हैं।
- SC/ ST Category के उम्मीदवारों को Unlimited Attempts मिलते हैं।
- PwD (General) को 9 Attempts जबकि PwD (OBC/ SC/ ST) को Unlimited Attempts मिलते हैं।
30 साल से ऊपर के Candidates UPSC दे सकते हैं क्या?
हां, 30 साल से ऊपर के भी उम्मीदवार UPSC परीक्षा को दे सकते हैं, लेकिन ये उनके कैटेगरी पर निर्भर करता है क्योंकि सरकार समाज के हर वर्ग को सामान अवसर देना चाहती है। भारत में कुछ वर्गों को जैसे कि OBC, SC/ ST सामाजिक कारणों से शिक्षा और नौकरी में विशेष छूट दी जाती है। इसीलिए सरकार ने इन वर्गों को आरक्षण नीति के तहत Age Relaxation दी है।
Age Proof के लिए कौन से Documents जरूरी हैं?
UPSC में आपकी ऐज को साबित करने के लिए 10 वीं क्लास की मार्कशीट को मुख्य दस्तावेज माना जाता है क्योंकि उसमें जन्मतिथि लिखी होती है। ये दस्तावेज इसलिए जरूरी होते हैं ताकि फर्जी जानकारी न मिले, उम्मीदवार के उम्र और कैटेगरी का सटीक जानकारी मिल सके।
संक्षेप में जरूरी दस्तावेज:
- 10वीं की Marksheet या Certificate (Age Proof के लिए)
- Category Certificate (अगर लागू हो)
- PwD Certificate (अगर लागू हो)
अगर आप अपने पढ़ाई को सही से नहीं कर पा रहे है। समय की कमी लग रही है तो, आप अपने लिए एक फ्री टू डू सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करे जिससे आप अपने समय को सही से मैनेज कर पाएंगे।
UPSC आयु सीमा के भीतर प्रभावी ढंग से तैयारी कैसे करें?
UPSC आयु सीमा के भीतर प्रभावी ढंग से तैयारी के लिए हर उम्मीदवार को समय से तैयारी शुरू करना बहुत जरूरी होता है। जिस भी साल आपको एग्जाम देना है उसके एक साल पहले एकदम सीरियस उम्मीदवार बनकर तैयारी करना है। अगर आपको 2026 में एग्जाम देना है तो आपको 2025 के जनवरी महीने से करेंट अफेयर्स पढ़ना शुरू कर देना है। आप जनवरी से लेकर नवंबर तक प्रीलिम्स और मेंस दोनों को साथ पढ़े और दिसम्बर से मई तक केवल प्रीलिम्स को ध्यान दें।
- तैयारी शुरू करने से पहले NCERT किताबों को पढ़ें।
- रोजाना रिवीजन करें और अपने समय का कुशलता पूर्वक उपयोग करें।
- मॉक टेस्ट दें और धैर्य बनाए रखें क्योंकि इस एग्जाम में इसकी बहुत जरूरत होती है।
उदाहरण – 2024 UPSC Toppr Shakti Dubey Mam
FAQ: UPSC Exam Age Eligibility पर सामान्य प्रश्न
क्या महिलाओं को UPSC में Age Relaxation मिलता है?
नहीं, महिलाओं के लिए कोई अलग Age Relaxation नहीं है। केवल Category या Disability पर आधारित Relaxation मिलता है।
क्या 35 साल का OBC Candidate UPSC दे सकता है?
हाँ, OBC Candidates 35 साल तक Eligible होते हैं।
क्या UPSC Age Limit हर साल बदलती है?
नहीं, UPSC Age Limit कई वर्षों से समान है और हर साल Notification में दोहराई जाती है।
अगर Selection Process के दौरान मेरी Age बढ़ जाए तो क्या होगा?
UPSC केवल 1 August of the Exam Year तक की Age को मानता है, बाद की Age Count नहीं
Conclusion: UPSC Age Limit को कैसे मैनेज करें?
अगर आप भी UPSC की तैयारी करना चाहते हैं तो अपनी उम्र को ध्यान में रखकर इस एग्जाम की तैयारी करें। इस तैयारी को करने का सबसे अच्छा समय 20 से 21 वर्ष की उम्र होता है क्योंकि इस टाइम कोई भी स्टूडेंट्स जो चीज को सोच लेता है उसके अंदर करने की वो क्षमता हो जाती है। अपने Attempts को कभी भी बर्बाद न करें, सही ऐज और तैयारी होने के बाद ही इस परीक्षा में शामिल होने के लिए तैयार रहें।
What is the UPSC eligibility age?
उत्तर: उम्मीदवारों की आयु कम से कम 21 वर्ष और परीक्षा वर्ष की 1 अगस्त तक अधिकतम 32 वर्ष होनी चाहिए। उदाहरण के लिए, यदि आप UPSC 2025 के लिए आवेदन कर रहे हैं, तो आपका जन्म 2 अगस्त, 1993 से 1 अगस्त, 2004 के बीच होना चाहिए (सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए)।
What is minimum age for upsc
UPSC सिविल सेवा परीक्षा के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष है। उम्मीदवार की आयु परीक्षा वर्ष की 1 अगस्त को 21 वर्ष पूर्ण होनी चाहिए।
UPSC age limit general category?
सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 32 वर्ष है। इसका मतलब है कि परीक्षा वर्ष की 1 अगस्त को आपकी आयु 32 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। सामान्य वर्ग के उम्मीदवार अधिकतम आयु सीमा तक 6 बार परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।
UPSC age limit for obc
OBC (अन्य पिछड़ा वर्ग) के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष है। इसमें सामान्य वर्ग की सीमा से 3 वर्ष की छूट शामिल है। OBC उम्मीदवारों की आयु परीक्षा वर्ष की 1 अगस्त को 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
अगर आपको UPSC से जुड़ी कोई भी और जानकारी जैसे कि कौन सी बुक्स पढ़ें, तैयारी कैसे करें इत्यादि चाहिए तो नीचे कमेंट बॉक्स में लिख सकते हैं।
-
Age for UPSC Exam: Minimum and Maximum Age Limit Explained in Hindi
Spread the friendsAge for UPSC Exam: संघ लोक सेवा आयोग (Union Public Service Commission) विश्व की प्रतिष्ठित संस्थानों में से एक है, जो देश के टॉप सिविल सर्विस परीक्षाओं का संचालन करती हैं। UPSC का गठन संविधान के अनुच्छेद 315 के तहत हुआ था जिसका मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है। इस परीक्षा में हर…
Shweta Yadav
Sweta Yadav is a UPSC aspirant and competitive exam content writer known for research-based, accurate, and student-focused articles aligned with official exam sources.
Leave a Reply