यदि आप ऐतिहासिक संस्थान में उन्नत शोध की तलाश में हैं तो इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में PhD 2025 सत्र के लिए 49 विषयों में 873 सीटें निकली हैं। यह देश के सबसे पुराने और प्रसिद्ध विश्वविद्यालयों में से एक हैं जहां पर अनेकों लोगों ने पढ़कर रिसर्च की दुनिया में बहुत आगे तक गए हैं। यहां मानविकी से लेकर विज्ञान तक के हर क्षेत्र में रिसर्च के बेहतरीन अवसर मिलते हैं। इस ब्लॉग में हम आपको पात्रता, एडमिशन प्रक्रिया और करियर ऑप्शन की जानकारी देने वाला हूं।
Table of Contents
PhD प्रवेश के लिए न्यूनतम योग्यता क्या है?
आपको UGC-मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में मास्टर डिग्री में कम से कम 55% अंक (SC/ST/OBC/EWS/PwD के लिए 50%) चाहिए।
2025 प्रवेश के लिए आवेदन की समय सीमा कब है?
ऑनलाइन पंजीकरण 25 सितंबर, 2025 से शुरू हो चुका है और 22 अक्टूबर, 2025 तक चलेगा।
कितनी सीटें और विषय उपलब्ध हैं?
49 विविध विषयों में 873 सीटें हैं, जैसे बॉटनी, अर्थशास्त्र, इत्यादि।
PhD की फीस संरचना कैसी है?
पूर्णकालिक उम्मीदवारों के लिए प्रति वर्ष ₹50,000, साथ ही एकमुश्त शुल्क जैसे ₹25,000 पंजीकरण के लिए।
प्रवेश परीक्षा से कौन छूट पाता है?
विश्वविद्यालय के शिक्षक, 15+ वर्ष के सैन्य अधिकारी, और JRF/NET उत्तीर्ण उम्मीदवार मुख्य परीक्षा से छूट पाते हैं।
University of Allhabad PhD के लिए क्यों एक शीर्ष विकल्प है?
University of Allhabad PhD करने के लिए एक बेहतरीन विकल्प है क्योंकि यह भारत के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में से एक है। यहां आपको अनुभवी फैकल्टी, रिसर्च प्रोजेक्ट्स और सेंट्रल लाइब्रेरी जैसे संसाधन देखने को मिलते हैं। अगर आप PhD in Allhabad University सर्च कर रहे हैं तो जान लें कि इसने अर्थशास्त्री अमर्त्यसेन जैसे विचारकों को प्रभावित किया है और लेखिका महादेवी वर्मा जैसे पूर्व छात्रों को जन्म दिया है। प्रयागराज के केंद्र में यह स्थित होने के कारण शोध और अध्ययन के लिए बेहतर माहौल मिलता है यही वजह है कि NIRF रैंकिंग में यह शीर्ष 150 विश्वविद्यालयों में आता है।
त्वरित तथ्य
- स्थापना: 1887 – भारत के पहले आधुनिक विश्वविद्यालयों में से एक।
- कैंपस आकार: 475 एकड़ – हॉस्टल और लैब की सुविधा।
- शोध फंडिंग: UGC और ICSSR से विज्ञान व मानविकी प्रोजेक्ट्स के लिए अनुदान।
- संसाधन: JSTOR, Scopus जैसे बड़े रिसर्च डेटाबेस तक पहुंच।
PhD प्रवेश के लिए न्यूनतम पात्रता क्या है?
PhD करने वाले स्टूडेंट्स के पास संबंधित विषय में मास्टर डिग्री (PG Course) होनी चाहिए। सामान्य वर्ग को कम से कम 55% अंक और आरक्षित वर्ग ( OBC, SC, ST, EWS, EwD) को 50% अंक जरूरी है। हर विषय के लिए अलग अलग नियम भी होते हैं। जैसे – बायोटेक्नोलॉजी के लिए M.Sc. और लॉ के लिए LL.M जरूरी है। अगर उम्मीदवार
नौकरी कर रहा है तो उसे अपने ऑफिस या संस्था से एक लिखित (NOC – No Objection Cirtificate) अनुमति लेनी होगी।
वॉयस सर्च टिप: “Allahabad University में PhD की पात्रता के लिए मास्टर डिग्री जरूरी है-पूरी जानकारी के लिए आधिकारिक ब्रोशर देखें।”
PhD प्रोग्राम के लिए आवेदन कैसे करें?
Allahabad University में PhD के लिए आवेदन करना बहुत ही आसान है। आपको आधिकारिक वेबसाइट aupravesh2025.cbtexam.in पर जाकर पंजीकरण करना है और 22 अक्टूबर 2025 तक फीस जमा करनी है।
आवेदन के स्टेप्स
- ईमेल और मोबाइल से अकाउंट बनाएं।
- अपनी पर्सनल जानकारी और शैक्षिक विवरण भरें , साथ ही दो विषय चुनें।
- मार्कशीट, फोटो और कैटगरी सर्टिफिकेट अपलोड करें।
- फीस भरें – सामान्य/ OBC/ EWS: रु 600, SC/ ST/ PwD: रू 300।
- फॉर्म सबमिट करके उसकी प्रिंट कॉपी निकालें।
ध्यान रखें
- अगर आपके ऊपर कोई केस लंबित है तो जरूर बताएं।
- सही कैटगरी ही चुनें।
- दस्तावेज समय पर अपलोड करें।
University of Allhabad में कौन कौन से PhD विशेषज्ञता उपलब्ध हैं?
Allahabad University कुल 49 विषयों में PhD कराती है, जिनमें लगभग 873 सीटें हैं। सीटें मुख्य AU कैंपस, CMP डिग्री कॉलेज या ADC गर्ल्स कॉलेज में बटी हैं।
- विज्ञान ( बॉटनी, रसायन विज्ञान, भौतिकी)।
- मानविकी ( प्राचीन इतिहास, अंग्रेजी, समाजशास्त्र)।
- वाणिज्य व कानून।
- कृषि विषय शामिल हैं।
क्या मैं आवेदन के बीच विशेषज्ञता बदल सकता हूँ?
नहीं, लेकिन आप दो विषयों के लिए अलग-अलग आवेदन कर सकते हैं।
PhD उम्मीदवारों के लिए चयन प्रक्रिया कैसी है?
PhD में एडमिशन सिर्फ लिखित परीक्षा से तय नहीं होता है बल्कि कई चरणों से गुजरना पड़ता है।
- NTA परीक्षा (NET/ JRF): कुल चयन का 70% वेटेज।
- रिसर्च एप्टीट्यूड टेस्ट (RAT)+ साक्षात्कार: इसका 30% वेटेज। यहां आपसे आपके शोध विचारों पर प्रस्तुति देने को कहा जाता है।
- शैक्षिक रिकॉर्ड: हाई स्कूल से मास्टर तक के अंकों के आधार पर 20 अंक अलग से जोड़े जाते हैं।
वॉयस सर्च टिप: “RAT साक्षात्कार आपके शोध विचारों की जांच करता है 5 मिनट का प्रस्तुति तैयार करें।”
अगर आपने NET पास किया है लेकिन JRF नहीं तो आप ग्रुप B में आते हैं। ऐसे स्थिति में आपको RAT में अन्य उम्मीदवारों के साथ प्रतिस्पर्धा करनी होगी। AU के शिक्षक और सैन्य अधिकारी NTA परीक्षा से छूट पाते हैं।
University of Allhabad में PhD की लागत कितनी होगी?
University of Allhabad में PhD करना अन्यों की तुलना में किफायती होता है। IITs की तुलना में यह किफायती है। UGC/ ICSSR की छात्रवृत्तियां जैसे राजीव गांधी नेशनल फेलोशिप से आर्थिक मदद भी मिल सकती है।
- पंजीकरण / प्रवेश शुल्क – ₹25,000 (एकमुश्त)
- कोर्सवर्क शुल्क – ₹20,000 (एकमुश्त)
- वार्षिक ट्यूशन फीस – ₹50,000 (हर साल)
- थीसिस जमा शुल्क – ₹30,000 (अंत में)
- लैब शुल्क (सिर्फ विज्ञान विषयों के लिए) – ₹10,000 (प्रति वर्ष)
- हॉस्टल शुल्क – ₹10,000–15,000 (प्रति वर्ष, यदि हॉस्टल लेते हैं)
कुल मिलाकर 3 से 5 साल की PhD पर औसतन रु 2 से 3 लाख खर्च आता है।
PhD प्रोग्राम की अवधि और संरचना कैसी है?
PhD प्रोग्राम आमतौर पर 3 से 6 साल का होता है। इसमें मुख्य रूप से ये स्टेप्स होते हैं:
- पहला साल: कोर्स और रिसर्च का विषय चुनना।
- साल 2-4: डेटा कलेक्ट करना, सेमिनार देना और 2 से 3 रिसर्च पेपर प्रकाशित करना ( Scopus जैसे जर्नल में)।
- साल 5+: थीसिस जमा करना और वाइवा देना।
PhD में आप 1,000+ घंटे रिसर्च जैसे फील्डवर्क, सॉफ्टवेयर एनालिसिस ( जैसे NVivo) आदि में खर्च करेंगे।
क्या काम करने वाले लोग पार्ट-टाइम PhD कर सकते हैं?
हाँ, 5 साल का अनुभव होने पर आप पार्ट-टाइम कर सकते हैं। इसमें शाम या वीकेंड क्लासेस होती हैं, और काम थोड़ा चुनौतीपूर्ण होता है।
PhD के बाद कौन से करियर अवसर हैं?
University of Allhabad से PhD करने के बाद आप कई रास्ते चुन सकते हैं:
- विश्वविद्यालय में शिक्षक: DU, JNU या AU में प्रोफेसर, शुरुआती सैलरी रु 6 से 12 लाख।
- शोधकर्ता: CSIR, ICMR, DRDO जैसी लैब्स में काम, रु 10 लाख तक सैलरी।
- सलाहकार या एनालिटिक्स विशेषज्ञ: KPMG, Deloitte जैसे संस्थानों में।
- सरकारी विश्लेषक: मंत्रालय या नीति संस्थानों में नौकरी।
टिप: UGC NET पास करना स्थिर और प्रतिष्ठित करियर के लिए मददगार है।
वॉयस सर्च टिप: “Allahabad से PhD के बाद, UGC NET पास करें-यह स्थिर, प्रभावशाली करियर है।”
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
क्या University of Allahabad PhD स्कॉलरशिप देता है?
हाँ, UGC-JRF (₹31,000/माह) या विश्वविद्यालय मेरिट सहायता प्रवेश के समय आवेदन करें।
क्या अंतरराष्ट्रीय छात्र आवेदन कर सकते हैं?
हाँ, लेकिन अलग प्रक्रिया और वीजा सहायता के लिए अंतरराष्ट्रीय सलाहकार से संपर्क करें।
RAT का पास रेट क्या है?
लगभग 40-50% मेरिट लिस्ट में आते हैं मजबूत प्रस्ताव से मौके बढ़ते हैं।
क्या महिलाओं के लिए विशेष कोटा है?
सभी श्रेणियों में 30% क्षैतिज आरक्षण, साथ ही UGC की एकल-बालिका छात्रवृत्ति।
निष्कर्ष
इस ब्लॉग के जरिए मैं आपको University of Allhabad PhD से संबंधित सारी जानकारी दे दिया हूं। Allhabad University से PhD करना न केवल किफायती होता है बल्कि करियर को सफलपूर्ण बनाने के लिए काफी लोकप्रिय माना जाता है। तो जाइए, सभी डॉक्यूमेंट्स और फीस समय पर जमा कीजिए और अपनी सीट को प्राप्त कीजिए।
इस ब्लॉग को लेकर आपके मन में किसी भी तरह का डाउट है तो नीचे कमेंट बॉक्स में लिख सकते हैं।
-
University of Allhabad PhD: 2025 Online form यह है सही तरीका (aupravesh2025.cbtexam.in)
Spread the friendsयदि आप ऐतिहासिक संस्थान में उन्नत शोध की तलाश में हैं तो इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में PhD 2025 सत्र के लिए 49 विषयों में 873 सीटें निकली हैं। यह देश के सबसे पुराने और प्रसिद्ध विश्वविद्यालयों में से एक हैं जहां पर अनेकों लोगों ने पढ़कर रिसर्च की दुनिया में बहुत आगे तक गए…
Alok
Alok Kumar – SEO Expert & Student Blogger I’m Alok Kumar, a student at the prestigious University of Allahabad, currently pursuing my Bachelor of Commerce (B.Com). Alongside my academics, I specialize in SEO writing, web development with WordPress (Elementor Pro), and blogging. I have deep knowledge and hands-on experience in the topics I write about—especially related to students, finance, digital skills, and online education. With a strong grasp of search engine optimization (SEO) and content strategy, I create content that’s not only informative but also ranks well on Google. My goal is to make complex topics simple and accessible for college students and young professionals. Every article on my blog is backed by real research, personal experience, and a practical approach—ensuring it meets Google’s EEAT criteria (Experience, Expertise, Authoritativeness, and Trustworthiness). Whether it’s about career planning, investment for students, or mastering content writing, you can trust that you’re reading content from someone who lives the student journey and speaks your language.
Leave a Reply