प्रयागराज न सिर्फ अपनी ऐतिहासिक और धार्मिक पहचान के लिए मशहूर है बल्कि यह छात्रों के लिए भी एक बेहतरीन शहर माना जाता है। यहां पढ़ाई के साथ साथ घूमने फिरने और नई चीजों को जानने का भी विकल्प मौजूद है। अगर आप प्रयागराज में पढ़ाई कर रहे हैं या आने को सोच रहे हैं तो यह गाइड आपके लिए खास है। इस ब्लॉग में हम आपको ‘Top 10 Best Visiting Places in Prayagraj for Students’ से जुड़े जानकारी देने वाला हु, जहां न केवल आप वहां सुकून पा सकते हैं बल्कि उसके इतिहास, संस्कृति और प्रकृति को भी जान सकते हैं। तो चलिए शुरू करते हैं, आप इसे शुरू से अंत तक जरूर पढ़िएगा।
Table of Contents
Top 10 Best Visiting Place in Prayagraj
प्रयागराज देवो की भूमि रही है। यह बहुत से पवित्र स्थान है। लेकिन इस लेख मे उन स्थानों का नाम बताया गया है। जो इलाहाबाद के छात्रों मे प्रसिद्ध है। और छात्र यह जाना पसंद करते है।
1. त्रिवेणी संगम:
प्रयागराज का सबसे प्रसिद्ध और पवित्र स्थान त्रिवेणी संगम है। जहां गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती नदी का मिलन होता है। यहां पर कुंभ मेले के दौरान बहुत भारी संख्या में भीड़ लगती है क्योंकि यहां पर स्नान करना मोक्ष पाने के समान होता है। यह विद्यार्थियों के लिए शांति अनुभव के साथ साथ आध्यात्मिक अनुभव का स्थान माना जाता है। यह पर नौका से यात्रा बहुत ही आकर्षक माना जाता है।
2. आनंद भवन
प्रयागराज का आनंद भवन स्थल बहुत ही मशहूर और ऐतिहासिक स्थल है। यह नेहरू परिवार का पैतृक घर था जिसे अब म्यूजियम बना दिया गया है। यहां पर आजादी से जुड़े तस्वीरें और दस्तावेज रखे गए हैं छात्र यहां आकर आसानी से इसे समझ सकते हैं। यह जगह न केवल घूमने के लिए लोकप्रिय है बल्कि यह पढ़ाई और प्रेरणा के लिए भी जाना जाता है इसलिए यह छात्रों के लिए बेस्ट विजिटिंग प्लेसेज माना जाता है। यह कमला नेहरू रोड पर स्थित है।
3. इलाहाबाद म्यूजियम
इलाहाबाद म्यूजियम प्रयागराज का एक लोकप्रिय स्थल माना जाता है। यहां इतिहास से संबंधित गहन जानकारी ले सकते हैं। यहां पर प्राचीन वस्तुएं, स्वतंत्रता संग्राम से जुड़ी वस्तुएं और राष्ट्रीय नेताओं के पेंटिंग्स देखने को मिलता है। विशेष बात यह है कि यहां चंद्रशेखर आजाद से जुड़ी अनेक प्रकार की वस्तुएं देखने को मिलती हैं। यह चंद्रशेखर आजाद पार्क के भीतर स्थित है।
4. खुसरो बाग
खुसरो बाग प्रयागराज रेलवे स्टेशन के पास , जी. टी. रोड पर स्थित है जहां आसानी से पहुंचा जा सकता है। यह मुगलकालीन वस्तुकला और इतिहास को समझने का एक बेहतरीन स्थल है। यहां मुगल सम्राट जहांगीर के बेटे खुसरो मिर्ज़ा, उनकी मां शाह बेगम और उनके बहन की समाधियां बनी हुई है। यहां के विशाल दरवाजे और बलुआ पत्थर से बनी इमारत छात्रों को आकर्षित करती है।
5. बड़े हनुमान मंदिर
बड़े हनुमान मंदिर प्रयागराज के त्रिवेणी संगम के कुछ ही दूर पर स्थित है। यह मंदिर छात्रों के साथ साथ आम लोगों के लिए भी लोकप्रिय माना जाता है। यहां हनुमान जी की 20 फीट लंबी लेटी हुई प्रतिमा पूरे भारत में जानी जाती है। माना जाता है कि संगम का जल जब भी बढ़ता है गंगा मां अपने पुत्र हनुमान को हमेशा नहलाती हैं। इस बार चार बार नहला चुकी हैं। यह भी स्थान शांति के साथ साथ आध्यात्मिक के लिए जाना जाता है।
6. चंद्रशेखर आजाद पार्क या कंपनी गार्डन
प्रयागराज का सबसे बड़ा पार्क चंद्रशेखर आजाद पार्क है जिसे लोग कंपनी गार्डन के नाम से भी जानते हैं। इसे कई नाम है, यह पार्क कटरा के थोड़ा सा आगे पड़ता है। यहां का हरी भरी घास, ऊंचे ऊंचे पेड़ और शांत वातावरण स्टूडेंट्स को आकर्षित करती है। यहां ज्यादातर कपल्स और फैमिली टूर आता है। इस पार्क का नाम चंद्रशेखर आजाद के नाम पर रखा गया है, जिन्होंने यहां ब्रिटिश पुलिस से लड़ते लड़ते अपने प्राण त्याग दिए। इस पार्क में सेंट्रल लाइब्रेरी, म्यूजियम संग्रहालय देखने को मिलता है। इसके अंदर बहुत सी चीजे है। जिसका आप अनुभव ले सकते है।
7. साइंस म्यूजियम
यूनिवर्सिटी के क्षेत्र में रहने वाले बच्चों के लिए प्रयागराज का साइंस म्यूजियम बहुत ही मनोरंजन और ज्ञान संगम है। यह म्यूजियम कटरा के आस पास स्थित है। यहां विज्ञान से संबंधित वस्तुओं, उपकरणों और विचारों का प्रदर्शन किया जाता है ताकि बच्चों में विज्ञान के प्रति रुचि और समझ बढ़ाई जा सके।
8. इस्कॉन और नवग्रह टेंपल
इस्कॉन और नवग्रह दोनों ही टेंपल प्रयागराज रामबाग में स्थित है। दोनों टेंपल शांति और आध्यात्मिक अनुभव के लिए छात्रों और पर्यटकों को अपने तरफ आकर्षित करती है। ऐसा माना जाता है कि यहां जाने से सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव होता है। इस्कॉन टेंपल भगवान श्रीकृष्ण के लिए लोकप्रिय है और वहीं नवग्रह टेंपल नौ प्रकार की मंदिरों के लिए लोकप्रिय है।
9. सरस्वती घाट
सरस्वती घाट प्रयागराज के त्रिवेणी संगम के नजदीक यमुना के किनारे स्थित है। इस घाट की प्राकृतिक सुंदरता और शांति लोकप्रिय मानी जाती है। इस घाट की शाम के समय होने वाला आरती छात्रों को आकर्षित करती है। यहां आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव भी मिलता है।
10. प्रयागराज के मार्केट्स
प्रयागराज में अनेक जगहों पर बड़े बड़े मार्केट देखने को मिलते हैं जो स्टूडेंट्स के लिए पढ़ाई के साथ शॉपिंग और मस्ती का अड्डा होता है। कटरा का यूनिवर्सिट चौराहा तथा सिविल लाइंस बहुत ही फेमस है। और चौक यहां छात्र अपने दोस्तों के साथ फ्री टाइम में कपड़े लेने या टाइम पास के लिए जा सकते हैं।
प्रयाग के मंदिर और माधो परंपरा
ऋग्वेद के समय से ही प्रयागराज को भारत का सबसे पवित्र तीर्थस्थान माना गया है। इसका सबसे बड़ा कारण है यहाँ पर गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती का संगम। यह विश्वास है कि संगम के किनारे देह त्याग करने से व्यक्ति जन्म मरण के चक्र से मुक्त होकर मोक्ष प्राप्त करता है।
महाभारत, अग्निपुराण, पद्मपुराण और सूर्यमहापुराण जैसे ग्रंथों में भी प्रयाग को दिव्य तीर्थ के रूप में वर्णित किया गया है। यहाँ तक कि तुलसीदास की विनय पत्रिका में उल्लेख मिलता है कि गौतम बुद्ध ने भी 450 ईसा पूर्व प्रयाग की यात्रा की थी।
प्रयाग और माधो मंदिर
प्रयाग न केवल संगम के लिए, बल्कि यहाँ स्थित बारह माधो मंदिरों के लिए भी प्रसिद्ध है। ये सभी मंदिर अलग-अलग स्थानों पर स्थित हैं और प्रत्येक का अपना महत्व है।
- साहेब माधो: त्रिवेणी के पूर्व दिशा में चातानागा बाग में स्थित, जहाँ व्यासजी ने शिवपुराण की रचना की थी।
- अद्वेनी माधो: दारागंज में रामचरण अग्रवाल की कोठी के पास स्थित, यहाँ लक्ष्मीनारायण जी की मूर्ति है।
- मनोहर माधो: दर्वेश्वरनाथ मंदिर में भगवान विष्णु की मनोहर माधो प्रतिमा विराजमान है।
- चारा माधो: अरैल के अग्निकोर क्षेत्र में स्थित।
- गदा माधो: छिवकी (Cheoki) रेलवे स्टेशन के पास स्थित।
- आदम माधो: देवरिया गाँव में स्थित।
- अनंत माधो: खुल्दाबाद से लगभग दो मील की दूरी पर।
- बिंदु माधो: द्रौपदी घाट के आसपास स्थित।
- अशी माधो: नागवासुकी क्षेत्र के निकट स्थित।
- संकटहरण माधो: संध्या वट के नीचे स्थित मंदिर।
- विष्णुयाध माधो: अरैल क्षेत्र में स्थित।
- वट माधो: पवित्र अक्षयवट के पास स्थित।
प्रयागराज से सभी घूमने वाले स्थान।
FAQs: Top Visiting Places in Prayagraj से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण सवाल
प्रयागराज में घूमने की सबसे अच्छी जगहें कौन सी हैं?
प्रयागराज में त्रिवेणी संगम, आनंद भवन, इलाहाबाद म्यूजियम, खुसरो बाग, चंद्रशेखर आजाद पार्क और बड़े हनुमान मंदिर छात्रों के लिए लोकप्रिय जगहें हैं।
क्या प्रयागराज में छात्रों के लिए घूमने लायक सस्ती और अच्छी जगहें हैं?
हां, चंद्रशेखर आजाद पार्क, सरस्वती घाट, खुसरो बाग और साइंस म्यूजियम जैसी जगहें छात्रों के लिए किफायती और ज्ञानवर्धक हैं।
प्रयागराज में पढ़ाई के साथ-साथ घूमने के लिए कौन-कौन से स्थान सबसे उपयुक्त हैं?
आनंद भवन, इलाहाबाद म्यूजियम और साइंस म्यूजियम छात्रों को पढ़ाई के साथ ऐतिहासिक और शैक्षणिक अनुभव प्रदान करते हैं।
प्रयागराज में कौन से धार्मिक स्थल छात्रों के लिए देखने लायक हैं?
त्रिवेणी संगम, बड़े हनुमान मंदिर और इस्कॉन मंदिर छात्रों और पर्यटकों दोनों के लिए महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल हैं।
प्रयागराज में दोस्तों के साथ घूमने के लिए सबसे अच्छी जगह कौन सी है?
दोस्तों के साथ आनंद भवन, कंपनी गार्डन और सरस्वती घाट जैसे स्थान सबसे अच्छे विकल्प हैं।
प्रयागराज घूमने का सबसे अच्छा समय कौन सा है?
अक्टूबर से मार्च तक का समय प्रयागराज घूमने के लिए सबसे अच्छा माना जाता है क्योंकि इस दौरान मौसम सुहावना रहता है।
निष्कर्ष: 2025 में छात्रों के लिए प्रयागराज के बेहतरीन घूमने की जगहें
प्रयागराज इतिहास, संस्कृति और आध्यात्मिकता से पूर्ण शहर है जहां छात्रों को पढ़ाई के साथ साथ घूमने फिरने का अवसर भी मिलता है। यहां के त्रिवेणी संगम, आनंद भवन, इलाहाबाद म्यूजियम, चंद्रशेखर आजाद पार्क, बड़े हनुमान मंदिर जैसे स्थान न केवल ज्ञान के लिए महत्पूर्ण है बल्कि आध्यात्मिक शांति के लिए भी लोकप्रिय है। 2025 में अगर आप इलाहाबाद आ गए हैं या आने वाले हैं तो इन ‘Top Visiting Places in prayagraj’
जरूर सैर करें।
अगर आपके मन में कोई भी डाउट है तो नीचे कमेंट बॉक्स में लिख सकते हैं। प्रयागराज से संबंधित ऐसे ही जानकारी लेने के लिए मेरे sdreserchworld.in के साथ जुड़े रहें।
-
Top 10 Best Visiting Places in Prayagraj for Students ( 2025 Guide) प्रयागराज के सभी छात्रों के लिए
-
Top 10 Best Visiting Places in Prayagraj for Students ( 2025 Guide) प्रयागराज के सभी छात्रों के लिए
Alok
Alok Kumar – SEO Expert & Student Blogger I’m Alok Kumar, a student at the prestigious University of Allahabad, currently pursuing my Bachelor of Commerce (B.Com). Alongside my academics, I specialize in SEO writing, web development with WordPress (Elementor Pro), and blogging. I have deep knowledge and hands-on experience in the topics I write about—especially related to students, finance, digital skills, and online education. With a strong grasp of search engine optimization (SEO) and content strategy, I create content that’s not only informative but also ranks well on Google. My goal is to make complex topics simple and accessible for college students and young professionals. Every article on my blog is backed by real research, personal experience, and a practical approach—ensuring it meets Google’s EEAT criteria (Experience, Expertise, Authoritativeness, and Trustworthiness). Whether it’s about career planning, investment for students, or mastering content writing, you can trust that you’re reading content from someone who lives the student journey and speaks your language.
Leave a Reply