प्रयागराज मे आने वाले नए छात्र छात्राओ के लिए Best living Place in Prayagraj for Students (Boys/Girls), बहुत से नए स्टूडेंट करते है ये गलती।

Table of Contents

Share Your Friends
Rate this post

नए शहर में आने के बाद सबसे बड़ा सवाल यही होता है, रहने की सही जगह कहाँ मिलेगी? अगर आप भी Prayagraj (Allahabad) में पढ़ाई के लिए आ रहे हैं, तो सही accommodation चुनना आपके student life का सबसे important decision बन जाता है।

Best living Place in Prayagraj for Students खोजना आसान नहीं होता, क्योंकि नए students अक्सर जल्दबाजी में गलत जगह चुन लेते हैं और बाद में परेशान होते हैं।

इस ब्लॉग में हम बताएंगे कि Prayagraj में boys और girls के लिए कौन-सी जगहें सबसे बेहतर हैं, कहाँ रहना ज्यादा safe और affordable है, और किन common mistakes से बचना चाहिए। यह guide आपकी student journey को आसान और comfortable बनाने में मदद करेगी।

Best living Place in Prayagraj for Students (Boys/Girls)
Best living Place in Prayagraj for Students (Boys/Girls)

1. छात्र प्रयागराज क्यों चुनें?

प्रयागराज छात्रों के लिए एक शानदार शहर माना जाता है क्योंकि यह शहर अन्य बड़े शहरों की तुलना में थोड़ा सस्ता होता है जिससे मिडिल क्लास के बच्चे भी यहां आकर अपने सपनों को पूरा कर सकते हैं। यहां इलाहाबाद विश्वविद्यालय और अन्य कई प्रतिष्ठित कॉलेज छात्रों को उच्च शिक्षा प्रदान करने का अवसर देते हैं। यहां अनेकों प्रकार की कोचिंग संस्थान भी बच्चो को आकर्षित करती हैं जो बहुत ही किफायती लेकिन शिक्षा में कोई कमी नहीं होती है। उदाहरण के लिए आप KGS IAS प्रयागराज को देख सकते हैं।

2. Top localities in Prayagraj for Students

प्रयागराज में पढ़ने (यूनिवर्सिटी या कोचिंग मे) वाले छात्रों के लिए सही लोकेशन ढूंढना बेहद जरूरी होता है लेकिन नए आए हुए छात्र को इतना समझ नहीं होती है। तो आइए, हम बताते हैं जिसके तहत आप अपने लिए रूम खोज सकते हैं:

इसे भी पढे: अगर आप स्टूडेंट है और परत टाइम मे पैसे कमाना चाहते है तो इस लिख को पढे।

1. सिविल लाइंस (Civil lines)

  • यहां आसानी से रूम और फ्लैट दोनों मिल जाते हैं।
  • फ्लैट के लिए रु 6,000 से रु 10,000 तक तथा रूम के लिए  रु 5,000 से रु 7,000 तक।
  • आसपास रेस्टोरेंट, कैफे और लाइब्रेरी जैसी सुविधाएं उपलब्ध।

2. कटरा (Katra)

  • यह एरिया यूनिवर्सिटी के नजदीक है, जहां से आप आराम से जा सकते हैं।
  • यहां रूम रु 4,000 से रु 7,000 तक मिल जाता है।
  • मार्केट और बुकस्टोर के लिए लोकप्रिय।

3. छोटा बघाड़ा (Chota baghara)

  • यह भी एरिया यूनिवर्सिटी के नजदीक है।
  • यहां पर रूम रु 2,000 से रु 5,000 तक मिल जाता है।
  • बक्शी बांध छात्रों के लिए लोकप्रिय।

4. एलनगंज

  • यह जगह यूनिवर्सिटी के लिए सबसे बेस्ट है।
  • यूनिवर्सिटी से सबसे नजदीक
  • साफ सफाई मे बेस्ट
  • बाढ़ कभी नहीं आता
  • रूम रेंट 3,000 से 6,000

नोट: ऊपर जितना रूम रेंट बताया गया है, सभी सिंगल का है। अगर आप अपना पार्टनर रखते है, तो रेंट आधा लगेगा।

3. Budget Friendly Best living place in prayagraj for students

प्रयागराज में पढ़ने के लिए ऐसे अनेक छात्र आते हैं जिनकी आर्थिक स्थिति सही नहीं होती है। ऐसे में वे सोचते हैं कि कहीं सस्ता रूम मिल जाए। तो आइए, जानते हैं वह एरिया कहा कहा है:

  • राजापुर: गंगा नदी के किनारे स्थित होने के कारण यह किफायती है। यहां रु 1500 से रु 3,000 तक पड़ सकता है।
  • सलोरी: यह भी किफायती है यहां आपको रु 2500 से रु 3500 तक रूम मिल सकता।
  • अल्लापुर: यह शांत वातावरण और बाजारों के पास होने के कारण लोकप्रिय है। यहां रु 2000 से रु 5,000 तक मिल सकता है।
  • तेलियरगंज: यह Ganga Barrage के पास स्थित होने के कारण लोकप्रिय है। यहां रु 2,000 से रु 3500 तक रूम मिल जाता है।

4. Hostel Vs Rented Room – Best Option for Students in Prayagraj

Hostel और Rented Room को मैं दो पैराग्राफ में बताऊंगा जिसके आधार पर आप निर्णय ले सकते हैं कौन बेस्ट है।

  • Hostel Room थोड़ा महंगा होता है जिसे हर छात्र नहीं ले सकता। यहां खाना, वाईफाई, सुरक्षा सब आसानी से मिल जाता है। लेकिन हॉस्टल में हर जगह शुद्ध भोजन नहीं मिल पाता है। हॉस्टल रु 6500 से रु 10,000 तक मिल जाता है।
  • Rented Room बहुत ही किफायती होता है जिसे अधिकांश छात्र पसंद करते हैं। यहां खाना खुद से बनाना होता है कुछ छात्र बाहर भी खा लेते हैं। यह हॉस्टल की तुलना में कम सुरक्षित होता है। Rented Room रु 2,000 से रु 5,000 तक मिल जाता है।

5. Safe and Secure living Places in Prayagraj for Students

इलाहाबाद में पढ़ने वाले सभी छात्र सुरक्षित और शांत माहौल वाले एरिया में रहना ज्यादा पसंद करते हैं। तो आइए जानते हैं वह एरिया कहां कहां मिल सकती है:

  • सिविल लाइंस: यह सबसे सुरक्षित एरिया है जहां CCTV और पुलिस निगरानी की अच्छी सुविधा है।
  • कटरा: कटरा भी safe माना जाता है। पास में ही यूनिवर्सिटी होने से यह फेमस एरिया है।
  • कर्नलगंज: यहां पुलिस चौकी होने के कारण छात्रों के लिए सेफ और किफायती एरिया भी है।
  • छोटा बघाड़ा: यहां भी पुलिस चौकी है जिससे छात्रों के लिए सेफ और शांत माहौल का एरिया है।

6. Best living place Near Allhabad University and Coaching Centres

अगर आप यूनिवर्सिटी और कोचिंग करने के लिए प्रयागराज आ रहे हैं तो आपको यूनिवर्सिटी और कोचिंग के आस पास रूम लेना सही है।

  • छोटा बघाड़ा: यह यूनिवर्सिटी के पास ही है जिससे छात्रों को यहां रहना सही है। यहाँ शांति और पढ़ाई दोनों का माहौल है।
  • सिविल लाइंस: यह बहुत से कोचिंग संस्थान के पास स्थित है जिससे छात्र यहां आराम से रह सकते हैं।
  • कटरा: यह यूनिवर्सिटी के एकदम पास में ही स्थित है। यहां अनेक प्रकार की कोचिंग संस्थान भी इसे लोकप्रिय बनाती हैं।
  • एलनगंज: यह भी एरिया यूनिवर्सिटी के एकदम करीब में में ही है। यहां आराम से हॉस्टल और रूम मिल जाते हैं।

7. FAQs: prayagraj for Students से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण सवाल

क्या प्रयागराज छात्रों के लिए पढ़ाई के लिहाज से अच्छा शहर है?

हाँ, प्रयागराज को “शिक्षा नगरी” कहा जाता है क्योंकि यहां इलाहाबाद यूनिवर्सिटी, एग्रिकल्चर इंस्टीट्यूट, ISDC, और कई बड़े कोचिंग सेंटर मौजूद हैं।

प्रयागराज में रहने के लिए छात्रों को कौन से इलाके अच्छे हैं?

छात्रों के लिए सिविल लाइन्स, कटरा, छोटा बघाड़ा, सलोरी, राजापुर और अल्लापुर अच्छे व सुरक्षित इलाके माने जाते हैं।

प्रयागराज में रूम किराया कितना होता है

यह इलाके और सुविधाओं पर निर्भर करता है। बजट रूम 2,000–4,000 रुपये से शुरू होते हैं, जबकि सिविल लाइन्स या कोचिंग हब के पास 4,000–8,000 रुपये तक हो सकते हैं।

क्या प्रयागराज छात्रों के लिए सुरक्षित शहर है?

हाँ, खासकर यूनिवर्सिटी और कोचिंग सेंटर्स वाले इलाकों में पुलिस निगरानी करती रहती है और सुरक्षा व्यवस्था बेहतर है।

प्रयागराज में स्टूडेंट्स के लिए हॉस्टल और पीजी की सुविधा मिलती है क्या?

हाँ, प्रयागराज में यूनिवर्सिटी हॉस्टल, प्राइवेट हॉस्टल और लड़कियों–लड़कों के लिए अलग-अलग PG आसानी से उपलब्ध हैं।

निष्कर्ष: Prayagraj में Students के लिए Best जगह कैसे चुनें?

प्रयागराज में रूम लेते समय हमेशा अपने बजट का ध्यान रखना चाहिए। अगर आप कोचिंग या यूनिवर्सिटी के उद्देश्य से आए हैं तो इसके आस पास रूम लेना सही रहेगा ताकि आप कम समय में पहुंच जाए और बाकी टाइम पढ़ाई को दे दें। आस पास देखिए कि मार्केट की सुविधा है या नहीं। आपके लिए बेस्ट एरिया वही होगा जहां पढ़ाई और शांति दोनों हो।

अगर आप भी प्रयागराज आने वाले हैं और रूम के लिए परेशान हैं तो इससे आपको मदद मिल जाएगी इसके बाद भी आपके मन में कोई डाउट है तो कॉमेंट बॉक्स में लिख सकते हैं। अगर आप प्रयागराज में घूमने के एरिया और भी चीजों को जानना चाहते हैं तो मेरे साथ जुड़े रहें मैं आपको सब बताने वाला हू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Discover more from SD Reserch World

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Discover more from SD Reserch World

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading