University of Allahabad Ranking in India: जिसे, अब इलाहाबाद विश्वविद्यालय या प्रयागराज विश्वविद्यालय के नाम से जाना जाता है। यह विश्वविद्यालय भारत के सबसे पुराने और प्रसिद्ध विश्वविद्यालयों में से एक है, जिसे 1887 में स्थापित किया गया था। यह अपनी पढ़ाई की गुणवत्ता और गौरवशाली इतिहास के लिए जाना जाता है, यही से पढ़के हजारों संख्या में स्टूडेंट्स अलग अलग पोस्ट और क्षेत्र में हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसकी रैंकिंग भारत और दुनिया में कैसी है? इस ब्लॉग में हम आपको इलाहाबाद विश्वविद्यालय की रैंकिंग, कोर्स और इसके खासियतों को भी एकदम आसान भाषा में बताएंगे, जिससे छात्र और अभिवाहक दोनों को मदद मिलेगी।
इलाहाबाद विश्वविद्यालय का इतिहास और महत्व
इलाहाबाद विश्वविद्यालय भारत का चौथा सबसे पुराना विश्वविद्यालय है जिसकी स्थापना 23 सितंबर 1887 को हुई थी। इसे University of Allhabad Act 2005 के तहत केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा प्राप्त है और इसे Institute of National Importance के रूप में मान्यता दी गई है। इसका आदर्श वाक्य है- “Quot Rami Tot Arbores” जिसका मतलब है “जितनी शाखाएं, उतने वृक्ष”, जो इसकी विविधता और शैक्षिक गहराई को दर्शाता है।
विश्वविद्यालय की मुख्य विशेषताएं
इसकी विशेषताओं को आप निम्न प्रकार से देख सकते हैं –
शैक्षिक उत्कृष्टता:
यहां विज्ञान, कला, कानून, और प्रबंधन जैसे कई विषयों में उच्च स्तर की पढ़ाई होती है। इस विश्वविद्यालय की पढ़ाई का स्तर पूरे देश में जाना जाता है।
प्रसिद्ध पूर्व छात्र:
यहां से कई विद्वान और महान नेता निकले हैं जैसे कि –
- चंद्रशेखर (पूर्व प्रधानमंत्री)
- मदन मोहन मालवीय (बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के संस्थापक)
- शंकर दयाल शर्मा (भारत के पूर्व राष्ट्रपति)
विशाल परिसर:
इलाहाबाद ( प्रयागराज) शहर में फैला यह परिसर शैक्षिक और सांस्कृतिक गतिविधियों का केंद्र है। इसमें कई विभाग, संकाय और छात्रावास शामिल है।
रिसर्च और इनोवेशन:
यह विश्वविद्यालय रिसर्च के क्षेत्र में भी आगे है। यहां कई रिसर्च सेंटर है जहां स्टूडेंट्स नई चीजें सीखते और खोज करते रहते हैं।
इसे भी पढे: इलाहाबाद यूनिवर्सिटी मे बैक कैसे लगता है।
University of Allhabad Rankings: राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय स्थिति
इलाहाबाद विश्वविद्यालय देश के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में से एक है। शिक्षा, रिसर्च और अकादमिक माहौल के चलते इसकी पहचान केवल भारत में ही नहीं बल्कि अंतराष्ट्रीय स्तर पर भी बनी हुई है। आइए इसकी राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय रैंकिंग को सरल भाषा में समझते हैं!
राष्ट्रीय रैंकिंग (NIRF)
भारत सरकार के NIRF ( National Institutional Ranking framework) के तहत , इलाहाबाद विश्वविद्यालय को इंजीनियरिंग कैटगरी में 201- 300 की रैंक दी गई है ( 2024) ।
यह रैंकिंग टीचिंग, रिसर्च, प्लेसमेंट और इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे पहलुओं पर आधारित होती है। इससे पता चलता है कि यूनिवर्सिटी का शैक्षणिक स्तर मजबूत है।
अंतराष्ट्रीय रैंकिंग
QS वर्ल्ड रैंकिंग 2025 के अनुसार , University of Allhabad को दक्षिण एशिया में 240वा स्थान मिला है। यह रैंकिंग शिक्षकों की गुणवत्ता , रिसर्च आउटपुट और ग्लोबल पहुंच पर आधारित होती है। इसका मतलब यह है कि यह यूनिवर्सिटी दुनिया में भी एक सम्मान जनक स्थान रखती है।
NAAC ग्रेडिंग
NAAC ( राष्ट्रीय मूल्यांकन और प्रत्यायन परिषद) ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय को B++ ग्रेड और 2.84 CGPA स्कोर दिया है।
यह स्कोर यूनिवर्सिटी की शिक्षा व्यवस्था, प्रशासन और संसाधनों की गुणवत्ता को दर्शाता है।
रैंकिंग सारांश (तालिका)
यहां पर मैं आपको कुछ रैंकिंग संस्था, कितना रैंक और वह रैंक किस वर्ष प्राप्त हुआ तथा इसी को लेकर कुछ विशेष जानकारी देने वाला हु।
- NIRF ( इंजीनियरिंग) : 201- 300 रैंक: 2024 : भारत के शीर्ष इंजीनियरिंग संस्थानों में।
- QS World (दक्षिण एशिया) : #240 रैंक : 2025: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता
- NAAC : B++ (2.84 CGPA) : हॉल ही में: शैक्षणिक गुणवत्ता और बुनियादी ढांचा
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के प्रमुख पाठ्यक्रम
इलाहाबाद विश्वविद्यालय ( University of Allhabad) भारत का एक प्रतिष्ठित केन्द्रीय विश्वविद्यालय है , जो विविध और गुणवत्तापूर्ण कोर्स के लिए जाना जाता है। यहां सभी छात्रों को अपने कैरियर के अनुसार कई विकल्प मिलते हैं।
प्रमुख पाठ्यक्रम
| 1. अंडरग्रेजुएट कोर्स (स्नातक स्तर) | • BA (Bachelor of Arts) • B.Sc (Bachelor of Science) • B.Com (Bachelor of Commerce) • B.Tech (तकनीकी शिक्षा) • B.Voc (व्यावसायिक शिक्षा) • B.Ed (शिक्षक प्रशिक्षण) |
| 2. पोस्टग्रेजुएट कोर्स (स्नातकोत्तर स्तर) | • MA (Master of Arts) • M.Sc (Master of Science) • M.Com (Master of Commerce) • M.Tech, MBA, MCA • PhD (शोध) |
| 3. विशेष पाठ्यक्रम | • कानून (Law) • प्रबंधन (Management) • कृषि विज्ञान (Agricultural Science) |
प्रवेश प्रक्रिया
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में दाखिला मेरिट और एंट्रेंस एग्जाम दोनों के आधार पर होता है!
अंडरग्रैजुएट कोर्स में प्रवेश: सभी अंडरग्रैजुएट कोर्स में दाखिला CUET UG के आधार पर ही होता है।
पोस्टग्रेजुएट कोर्स में प्रवेश: पोस्टग्रेजुएट कोर्स में दाखिला के लिए आपको निम्न में से किसी एक परीक्षा को पास करना होता है –
- UGC-NET (शोध और शिक्षण के लिए)
- GATE (तकनीकी विषयों के लिए)
- इलाहाबाद विश्वविद्यालय की अपनी प्रवेश परीक्षा (PGAT)
क्यों चुनें इलाहाबाद विश्वविद्यालय?
इलाहाबाद विश्वविद्यालय न केवल अपनी रैंकिंग्स के लिए जाना जाता है बल्कि यह अपनी समग्र गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा के लिए भी जाना जाता है। यह उन छात्रों के लिए बेस्ट यूनिवर्सिटी है जो गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा, कम फीस, और अच्छे करियर के मौके देने वाला यूनिवर्सिटी की तलाश में हैं। चलिए , बताते हैं इलाहाबाद विश्वविद्यालय को क्यों चुने?
किफायती फीस
यहां पढ़ाई की फीस ज्यादा महंगी नहीं है जहां स्टूडेंट्स आराम से पढ़ाई कर सकते हैं। यहां कम फीस में भी एक अच्छी डिग्री और करियर बना सकते हैं।
उदाहरण: BBA कोर्स की कुल ट्यूशन फीस लगभग ₹1.9 लाख रुपये है — जो कि देश के कई प्राइवेट कॉलेजों के मुकाबले बहुत कम है।
विशाल पूर्व छात्र नेटवर्क
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में पढ़के कई स्टूडेंट्स जज, अफसर, लेखक और बड़े नेता बने हैं। यहां से पढ़ने के साथ आपका ऐसे लोगो से नेटवर्क जुड़ जाता है, जो करियर बनाने में मदद करते हैं।
छात्रवृत्ति की सुविधा
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले छात्रों को कई तरह की छात्रवृत्तियां मिलती हैं जैसे कि –
- UGC स्कॉलरशिप
- राजीव गांधी स्कॉलरशिप
- जवाहर भवन ट्रस्ट स्कॉलरशिप
इसका मुख्य उद्देश्य है जरूरत मंद छात्रों को आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाना जिससे वह अपनी पढ़ाई बिना किसी रुकावट के कर सकें।
6. निष्कर्ष
उपर्युक्त लेखन से आप तो समझ ही गए होंगे कि इलाहाबाद विश्वविद्यालय भारत के सबसे अच्छे विश्वविद्यालयों में से एक है। इसकी रैंकिंग इसके गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा को दिखाता है। अगर आप एक अच्छे और भरोसेमंद कॉलेज की तलाश में हैं तो यह आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। इस विश्वविद्यालय में दाखिला लेके आप अपने सपनों को सकारीत कर सकते हैं।
इस ब्लॉग को लेकर आपके मन में किसी भी प्रकार का डाउट है तो नीचे कमेंट करके पूछ लें और ऐसे ही जानकारी लेने के लिए मेरे साथ जुड़े रहें, इस ब्लॉग को अपने दोस्तों के साथ शेयर करना ना भूलें।
क्या इलाहाबाद यूनिवर्सिटी भारत की टॉप यूनिवर्सिटी में आती है?
हाँ, इलाहाबाद यूनिवर्सिटी भारत की सबसे पुरानी और प्रतिष्ठित केंद्रीय विश्वविद्यालयों में से एक है। यह कई रैंकिंग्स में शीर्ष केंद्रीय विश्वविद्यालयों में शामिल रहती है।
इलाहाबाद यूनिवर्सिटी की NIRF रैंकिंग क्या है?
NIRF रैंकिंग के अनुसार इलाहाबाद यूनिवर्सिटी भारत में टॉप 100 विश्वविद्यालयों में आती है। यह रैंक हर साल शिक्षण गुणवत्ता, रिसर्च और प्लेसमेंट पर निर्भर करती है।
इलाहाबाद यूनिवर्सिटी किसलिए प्रसिद्ध है?
इलाहाबाद यूनिवर्सिटी को “पूरब का ऑक्सफोर्ड” कहा जाता है। यह अपनी ऐतिहासिक विरासत, मजबूत पूर्व छात्र नेटवर्क और राजनीति, कानून व साहित्य में योगदान के लिए जानी जाती है।
क्या BHU इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बेहतर है?
BHU और इलाहाबाद यूनिवर्सिटी दोनों ही भारत की प्रमुख केंद्रीय यूनिवर्सिटी हैं। BHU कई रैंकिंग्स में ऊँचे पायदान पर रहती है, लेकिन इलाहाबाद यूनिवर्सिटी का भी ऐतिहासिक महत्व और अपनी खास पहचान है।
क्या इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में प्लेसमेंट अच्छे होते हैं?
प्लेसमेंट कोर्स पर निर्भर करता है। MBA, MCA और Law जैसे प्रोफेशनल कोर्स में कैंपस रिक्रूटमेंट और पूर्व छात्र नेटवर्क से बेहतर अवसर मिलते हैं।
Alok Kumar is a passionate SEO content writer, web developer, and a B.Com student at the University of Allahabad. He is the founder of SD Research World, a blog dedicated to empowering students with knowledge in finance, investing, education, and digital skills. With expertise in WordPress (Elementor), Google SEO, and GMB optimization, Alok helps readers stay ahead in the digital and academic world. Apart from writing, he is deeply interested in spirituality, the stock market, and AI innovation.
Follow his journey as he simplifies complex topics and shares practical insights for Gen Z learners and young professionals
Alok
Discover more from SD Reserch World
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Leave a Reply